MP Municipal Election Candidate: भाजपा के महापौर प्रत्याशी की सूची जारी

Share

MP Municipal Election Candidate: विधायक कृष्णा गौर इस कारण बैकफुट पर आईं, मालती राय का नाम आगे किया, कांग्रेस की विभा पटेल से होगा मुकाबला

MP Municipal Election Candidate
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (MP Municipal Election Candidate) के लिए तेरह महापौर प्रत्याशियों की सूची भाजपा मुख्यालय ने मंगलवार को जारी कर दी। इससे पहले 15 नामों की सूची कांग्रेस की तरफ से जारी हुई थी। भोपाल से मालती राय का नाम महापौर पद के लिए चुन लिया गया है। तेरह में से 7 महिलाओं के नाम हैं। इंदौर, ग्वालियर और रतलाम जिले के महापौरों के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं।

इन्हें बनाया गया है उम्मीदवार

भाजपा मुख्यालय से जारी सूची प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी के हस्ताक्षर से जारी हुई है। इसमें मुरैना से मीना जाटव, सागर से संगीता तिवारी, रीवा से प्रबोध व्यास, सतना से योगेश ताम्रकार, सिंगरौली से चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, जबलपुर से जितेंद्र जामदार, कटनी से ज्योति दीक्षित, छिंदवाड़ा से अनंत धुर्वे, भोपाल से मालती राय, खंडवा से अमृता यादव, बुरहानपुर से माधुरी पटेल, उज्जैन से मुकेश टटवाल और देवास से गीता अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।

मालती राय बनाम विभा पटेल

भाजपा भोपाल में मालती राय को अपना चेहरा बना रही है। वे 1980 से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता है। मालती राय को मंत्री विश्वास सारंग का करीबी भी माना जाता है। मालती राय स्कूल की संचालित करती है। वे महिला मोर्चा में जिला महामंत्री, जिला अध्यक्ष, के अलावा पार्षद का चुनाव में किस्मत आजमा चुकी है। उन्हें पार्षद के साथ—साथ जोन अध्यक्ष का भी अनुभव है। मालती राय का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल से तय हैं। विभा पटेल पूर्व महापौर भी रह चुकी हैं। विभा पटेल को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खेमे का माना जाता है।

कांग्रेस तीन विधायकों को मैदान में उतार चुकी

MP Municipal Election Candidate
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, फाइल फोटो

कांग्रेस पार्टी ने अपने 15 महापौर प्रत्याशी (MP Municipal Election Candidate) की सूची 9 जून को जारी की थी। इसमें मुरैना से शारदा सोलंकी, ग्वालियर से शोभा सिकरवार, सागर से निधि जैन, भोपाल से विभा पटेल, इंदौर से संजय शुक्ला, कटनी से श्रेया खंडेलवाल, जबलपुर से जगत बहादुर सिंह, सिंगरौली से अरविंद सिंह चंदेल, बुरहानपुर से शहनाज अंसारी, छिंदवाड़ा से विक्रम अहाके, रीवा से अजय मिश्रा बाबा, सतना से सिद्धार्थ कुशवाह, देवास से कविता रमेश व्यास, खंडवा से आशा मिश्रा और उज्जैन से महेश परमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। इन प्रत्याशियों में से इंदौर के संजय शुक्ला, सतना से सिद्धा​र्थ कुशवाह और उज्जैन से महेश परमार मौजूदा विधायक भी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: पहले 'मोह' में फंसाया फिर 'माया' लेकर गायब

कृष्णा गौर ने इसलिए किया किनारा

MP Municipal Election Candidate
कृष्णा गौर, गोविंदपुरा विधानसभा भोपाल जिला

भाजपा सूत्रों के अनुसार केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने भोपाल प्रवास के दौरान यह साफ कर चुके थे कि मौजूदा विधायक को उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। लेकिन, भोपाल की महिला आरक्षित सीट को लेकर कृष्णा गौर का नाम चल रहा था। वे पूर्व महापौर भी रह चुकी है। उन्हें आगे करने के लिए तर्क दिया जा रहा था कि वे भोपाल का चर्चित चेहरा भी है। इसके बावजूद कृष्णा गौर ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। उसकी वजह है गोविंदपुरा विधायक की कुर्सी। यदि महापौर चुनाव लड़ा तो कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। जिसके लिए भाजपा के भीतर ही कई नेता उस सीट को पाने के लिए बहुत पहले से जुटे हैं। भोपाल के गोविंदपुरा सीट को भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट माना जाता है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर चुनाव जीतते आए थे। कृष्णा गौर को उनकी ही जिद के चलते यह सीट मिली थी।

        जिला                      भाजपा                           कांग्रेस

  1. मुरैना                    मीना जाटव                     शारदा सोलंकी
  2. सागर                    संगीता तिवारी                 निधि जैन
  3. रीवा                       प्रबोध व्यास                    अजय मिश्रा बाबा
  4. सतना                    योगेश ताम्रकार               सिद्धार्थ कुश्वाहा
  5. सिंगरौली               चंद्रप्रताप विश्वकर्मा        अरविंद सिंह चंदेल
  6. जबलपुर                 जितेंद्र जामदार               जगत बहादुर सिंह अन्नू
  7. कटनी                     ज्योति दीक्षित               श्रेहा खंडेलवाल
  8. छिंदवाड़ा                अनंत धुर्वे                       विक्रम अहाके
  9. भोपाल                   मालती राय                     विभा पटेल
  10. खंडवा                    अमृता यादव                    आशा मिश्रा
  11. बुरहानपुर               माधुरी पटेल                    शहनाज अंसारी
  12. उज्जैन                   मुकेश टटवाल                  महेश परमार
  13. देवास                     गीता अग्रवाल                  कविता रमेश व्यास
  14. ग्वालियर                नाम तय नहीं                   शोभा सिकरवार
  15. इंदौर                       नाम तय नहीं                   संजय शुक्ला
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे पटरी पर मिली लाश

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Municipal Election Candidate
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!