MP BJP News : तीन विधायकों ने भाजपा का दामन थामा

Share

MP BJP News : नगरीय निकाय चुनाव से पहले सपा—बसपा को भाजपा की तरफ से मिली करारी पटखनी

MP BJP News
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को गुलदस्ता भेंट करते हुए पार्टी ज्वाइन करने वाले विधायक। चित्र भाजपा मुख्यालय की तरफ से जारी।

भोपाल। मध्यप्रदेश में राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। दरअसल, एक महीने तक नगरीय निकाय चुनाव का शोर रहेगा। जिसके बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव के लिए महज एक साल का मौका है। इस दौरान (MP BJP News) वह अपने चारों किलो को सुधारने में जुट गई है। इसी रणनीति के तहत तीन विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें एक निर्दलीय तो दो विधायक समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से विधायक है। तीनों का स्वागत कार्यक्रम भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय में किया गया।

यह बोलकर शामिल हुए विधायक

भाजपा मुख्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उसके साथ ही देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर तीन विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। पाला बदलने वालों में सपा के विधायक राजेश शुक्ला, बसपा के विधायक संजीव कुशवाहा और निर्दलीय विधायक राणा विक्रमसिंह है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने कहा पार्टी के लिए आज गर्व का दिन है। भाजपा की विकास यात्रा से प्रभावित होकर विधायक पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह वे लोग हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सक्रिय रहे हैं और ताकतवर हैं। संजीव कुशवाहा (Sanjeev Kushwaha) ने कहा कि मैं इसी परिवार का सदस्य रहा हूं और परिवार में फिर से वापस आने पर मुझे खुशी है। विधायक राणा विक्रमसिंह (Rana Vikram Singh) ने कहा कि 2018 में निर्दलीय चुनाव जीता था। सोचा था अगर भाजपा सरकार बनाएगी, तो शिवराज के साथ काम करूंगा। पर शिवराज जी ने मना कर दिया था। राजेश शुक्ला (Rajesh Shukla) ने कहा कि 2018 में बहुत इच्छा थी कि भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ूं। लेकिन जब सही समय आता है, तभी अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं। शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश और मेरे क्षेत्र में विकास के जो काम हुए हैं, उनसे प्रभावित होकर मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Sagar Public School: सीएमडी सुधीर अग्रवाल हाईकोर्ट तलब

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!