Bhopal News: मजदूर की दीवार के नीचे दबने से मौत

Share

Bhopal News: स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में हुए हादसे की जांच कर रही है पुलिस

Bhopal News
File Image

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की न्यूज टीटी नगर इलाके से मिल रही है। यहां भोपाल (Bhopal News) के स्मार्ट सिटी में एक दीवार ढ़हने से उसके नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे की जांच के लिए पुलिस स्मार्ट सिटी कंपनी से उसके ठेकेदार की जानकारी जुटाई जा रही है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

हमीदिया अस्पताल से मिली थी सूचना

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल की दोपहर लगभग डेढ़ बजे स्मार्ट सिटी में एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई थी। इसमें एक व्यक्ति दब गया था। जिसको वहां के लोगों ने हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। हमीदिया अस्पताल से पुलिस को उसकी मौत की खबर मिली थी। पुलिस ने बताया कि वह मजदूर था। उसकी पहचान पप्पू उर्फ उमर मोहम्मद पिता गुलजार मोहम्मद उम्र 27 साल के रुप में हुई है। मृतक सीधी (Sidhi) का रहने वाला हैं। यहां स्मार्ट सिटी बना रही कंपनी में मजदूरी करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मौके की जांच रिपोर्ट अभी करना बाकी है। इसके अलावा पुलिस स्मार्ट सिटी का काम करने वाली कंपनी के ठेकेदारों को नोटिस देकर उनके बयान दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें: मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीरें जो आज हमें तो भविष्य में भाजपा को विचलित करेगी, जानिए क्यों

लावारिस लाश मिली

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

इधर, मंगलवारा थाना क्षेत्र स्थित मिलन होटल के नजदीक फुटपाथ पर एक व्यक्ति का शव मिला है। उसकी उम्र लगभग 70 साल है। पेशे से पुलिस को वह भिखारी प्रतीत हो रहा है। मौत होने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पीएम के बाद शव पहचान के लिए सुरक्षित रख दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बुरी संगत के चलते नहीं मिल रहा था काम, फांसी लगाकर दी जान

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!