Bhopal Robbery Case: लूट का मामला चोरी में दर्ज, पुलिस के पास बहाने हजार

Share

Bhopal Robbery Case: वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी दिख रहा

Bhopal Robbery Case
सांकेतिक​ चित्र

भोपाल। शहर में उप चुनाव के साथ नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजामों की कलई लुटेरों (Bhopal Robbery Case) ने खोल दी। बीते पांच दिनों के भीतर लूट की दूसरी वारदात एक ही थाना क्षेत्र में हुई है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Loot Case) के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। हालांकि पुलिस पांच दिन पहले लूट का खुलासा कर चुकी है। लूट की इस वारदात में तकनीकी पेंच बताकर पुलिस मामला चोरी का बता रही है। इधर, शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने भी चोरी की एफआईआर दर्ज की है।

स्टेट बैंक से हैं रिटायर्ड

कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया संतोष कुमार नेमा (Santosh Kumar Nema) पिता कतरू लाल नेमा उम्र 76 साल के है। जांच अधिकारी एएसआई नरसिंह सिंह राजपूत (ASi Narsingh Singh Rajput) ने बताया संतोष हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। वह स्टेट बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी है। रोज वह स्कूटर से सुबह पांच बजे वीआईपी रोड़ घूमने जाते है। जाते हुए संतोष घर से बाहर की कुंदी बंद कर जाते है। बुधवार सुबह भी संतोष रोज की तरह पांच बजे घुमने गए थे। उन्होंने दरवाजे की कुंदी बाहर से लगा दी थी। घर में अंदर पत्नी आशा रानी और बेटा मनीष कुमार (Manish Kumar Nema) सोए हुए थे।

पत्नी के कमरे में घुसा बदमाश

जांच अधिकारी ने बताया एक लड़का कुंदी खोलकर घुसा। उसने दो मोबाईल फोन दो जोड़ नए कपड़े और सोने की चेन (Bhopal Chain Snatch) चुराई है। जैसे ही लड़का पत्नी के कमरे में गया तो पत्नी को अहसास हुआ कि कोई व्यक्ति कमरे में है। उनकी नींद खुली तो आरोपी सामने था। पत्नी ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। आशा रानी ने 10 मिनट बाद पति को फोन पर घटना की सूचना दी। जहां वारदात हुई उसके सामने मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिसमें बदमाश दिखाई भी दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीपीए कर्मचारी के मकान का ताला टूटा

यह भी पढ़ें: नकली वर्दी के पीछे छुपे असली बंटी बबली का राज, यदि आपने इन्हें देखा है तो सावधान हो जाइए

मैकेनिक के घर में चोरी

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया मोहम्मद युसूफ (Mohmmed Yusuf) पिता शेख चुन्नू उम्र 45 साल है। युसूफ ने बताया वह परिवार के साथ मरघटिया मंदिर के पीछे थाना क्षेत्र में रहता है। साथ ही मैकेनिक का काम करता है। पांच दिन पहले 24 अक्टूबर को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर रीवा (Rewa) गया था। वहां से मंगलवार के दिन लौटने पर देखा की दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरों में रखा सामान बिखरा है। चैक करने पर सोने का हार, झुमकी, तीन अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी के ग्लास, प्लेट, कटोरी, चम्मच और नगदी 20 हजार रूपए चोरी हुए है। चोरी गए सामान की कीमत 60 हजार रूपए बताई है। पुलिस ने बुधवार को धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!