Bhopal News: लड़की को लेकर कमरे में आए दो युवकों की हरकतों का विरोध

Share

Bhopal News: निजी मामले में हस्तक्षेप की बात बोलकर नाराज आरोपियों ने की मारपीट, थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कमरे में लड़की को लेकर आने के बाद बवाल मच गया। विवाद पुलिस थाने भी पहुंच गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने सामान्य मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस लड़की के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वह विवाद होने पर वहां से भाग गई थी।

दो साथियों के नाम का पता लगा रही पुलिस

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत अमित रघुवंशी (Amit Raghuvanshi) पिता सूरत सिंह रघुवंशी उम्र 32 साल ने र्द कराई। वे आमेर मेजिस्टिक गार्डन में रहते हैं। अमित रघुवंशी  ने कोटरा (Kotra) इलाके में तीन मंजिला बिल्डिंग लीज पर ले रखी है। यह मकान नीतेश त्यागी (Nitesh Tyagi) का है। इसी बिल्डिंग के निचले हिस्से में बजाज शोरूम (Bajaj Showroom) भी चलता है। अमित रघुवंशी ने पुलिस को बताया कि बिल्डिंग एक आरोपी रहता है। वह शराब पीकर हुड़दंग कर रहा था। उसके साथ एक लड़की भी थी। यह बात पता चलने पर वह कमरे में पहुंचा। वहां कमरे में लड़के के अलावा उसके दो साथी भी मिले। तीनों एक लड़की के साथ थे। लड़की को लेकर आने का विरोध किया तो वह मौके से भाग गई। इसके बाद आपत्ति जताने पर नाराज होकर लड़कों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने 335/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाने और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया गया है। मारपीट का आरोप गंधर्व सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों पर लगा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   भाजपा नेता सुरेंद्रनाथ सिंह की बेटी का वीडियो- 'किसी के साथ भागी नहीं, तंग आकर छोड़ा घर'
Don`t copy text!