Bhopal News: पति को दूसरी महिला के घर जाकर पत्नी ने पकड़ा

Share

Bhopal News: विरोध करने पर पति और महिला ने बुरी तरह पीटा, थाने पहुंचा एक्स्ट्रा मैरिटल अफैयर का मामला

Bhopal News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। कॉलोनी के लोग पीठ पीछे एक महिला से उसके पति के अवैध संबंधों को लेकर कानाफूसी करते थे। यह बात उसको पता चली तो उसने पति को रंगे हाथों पकड़ने का मन बनाया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। दो दिन पहले पति घर से कुछ देर में आने का बोलकर निकला। महिला को यकीन हो गया कि वह उसी महिला के घर पहुंचा होगा। कुछ देर बाद महिला ने उस घर में जाकर पति को दबोच लिया। यहां हुए विवाद के बाद महिला को उसके पति के साथ—साथ उस महिला ने भी पीटा जिसके घर उसका पति गया हुआ था।

भीतर से दरवाजा बंद करके पति के साथ बैठी थी आरोपी महिला

एमपी नगर (MP Nagar) पुलिस के मुताबिक यह वारदात 24 जुलाई की रात को हुई थी। जिसमें 358/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पीड़िता की उम्र 25 साल है। थाने में वह अपनी बहन के साथ पहुंची थी। उसने बताया कि पति मोहल्ले में जाने का बोलकर गया था। काफी देर त​क वह वापस नहीं लौटा। फोन लगाने पर वह उसे उठा भी नहीं रहा था। इस कारण उसे शक था कि उसका पति जिस महिला के घर गया है वह वहां पहुंच गई। महिला का गेट भीतर से बंद था। जिसको खुलवाने के लिए उसने दस्तक दी। उसने दरवाजा खोला तो भीतर उसका पति भी मौजूद था। महिला के घर पर पत्नी को देखकर आरोपी पति उसका मुंह दबाने लगा। उसका कहना था कि उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जमा हो जाएंगे। वहीं आरोपी महिला उसको गालियां देते हुए मारपीट करने लगी। दोनों उसको धमकाते हुए चुप रहने के लिए पीटने लगे। लेकिन, पीड़िता के शोर मचाने के कारण वहां भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद यह पूरा मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Police Achivment: डकैत, चोर और वारंटी गिरफ्तार
Don`t copy text!