Bhopal News: जेसीबी ने भाई—बहन को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: बाइक में बैठाकर ट्रिनिटी कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षा के लिए सेंटर में छोड़ने जा रहा था भाई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार और बेतरतीब जेसीबी वाहन की टक्कर से भाई—बहन जख्मी हो गए। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में हुई थी। सड़क दुर्घटना में बाइक में सवार युवती को गंभीर चोटें आई है। उसका मिरेकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दुर्घटना की सूचना अस्पताल से मिली थी। जिसके बाद बयान दर्ज करके पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जेसीबी वाहन चालक को कर लिया गया गिरफ्तार

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना खजूरी कला में पीरिया तिराहा के नजदीक 21 सितंबर की शाम लगभग साढ़े चार बजे हुई थी। हादसे में कृतिका उईके (Kratika Uikey) पिता चिंटू उईके उम्र 23 साल जख्मी है। वह कोलार रोड स्थित ललिता नगर (Lalita Nagar) के नजदीक नर्मदा परिसर में रहती है। उसका मिरेकल अस्पताल (Miracle Hospital) में इलाज चल रहा है। वह अपने भाई के साथ बाइक एमपी—04—क्यूजी—7770 पर सवार होकर ट्रिनिटी कॉलेज (Trinity College) स्थित सेंटर पर परीक्षा देने जा रही थी। मामले की जांच हवलदार आशीष भार्गव (HC Ashish Bhargav) कर रहे हैं। पुलिस ने बयानों के आधार पर जेसीबी एमपी—04—डीबी—1786 के चालक के खिलाफ प्रकरण 196/23 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: मकान के फेर में फंसे डीआईजी
Don`t copy text!