Bhopal Rape Case: पिता की करतूत, 10 साल की बेटी ने खोला राज

Share

Bhopal Rape Case: काउंसलर के सामने मासूम ने बताई रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली कहानी

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पिता की करतूत (Bhopal Rape Case) का राज 10 साल की बेटी ने उजागर किया। मासूम ने यह राज काउंसलर के सामने उजागर किया। उसने रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह कहानी बताई है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Minor Girl Rape Case) के हबीबगंज इलाके की है। मासूम के साथ उसके सौतेले पिता ने बलात्कार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

मां ने की थी दूसरी शादी

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि 10 वर्षीय मासूम थाना क्षेत्र में रहती है। शुक्रवार शाम चार बजे मां के साथ थाने आकर मासूम ने उसके साथ बलात्कार (Bhopal Step Father Rape case) की शिकायत दर्ज कराई है। मासूम की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376/376/2एन/4/5 (बलात्कार, कई बार बलात्कार और पोस्को एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया मासूम थाना क्षेत्र में परिजन और भाई—बहनों के साथ रहती है। माता—पिता मजदूरी करते है। मां ने कुछ साल पहले दूसरी शादी की है। पहले पिता से मां के दो बच्चे है। शादी के बाद दूसरे पिता से भी दो बच्चे है।

रोने पर डांट देता था मासूम को

आरोपी उसका सौतेला बाप है। मां के जाने के बाद आरोपी उसके कोमल अंगों से छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने बताया आरोपी मासूम के रोने पर उसे डांटकर चुप करा देता था। शुक्रवार भी आरोपी ने मासूम के साथ दिन में गलत काम (Bhopal Rape Case) किया था। शाम को मां के सामने रोते हुए अपनी पीड़ा उसने बताई थी। पिता की घिनौनी हरकतों के बारे में पूरी बात बताई थी। चाइल्ड लाइन की टीम ने मासूम की काउंसलिंग के बाद थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी। बच्ची काफी डरी सहमी हुई थी। आरोपी को एफआईआर की भनक लग गई थी। इसी कारण वह घर से लापता हो गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बच्चों को अपराध में धकलने की कोशिश करने वालों के खिलाफ अभियान

यह भी पढ़ें: दिल्ली का यह एसीपी जिसकी भोपाल पुलिस बिना एफआईआर गुपचुप तरीके से कर रही है तलाश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!