Bhopal Molestation Case: विक्षिप्त भाई की पत्नी से यह चाहता था देवर

Share

Bhopal Molestation Case: ऐसे पकड़ा हाथ जिससे आरोपी की नीयत का खुल गया राज

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। विक्षिप्त भाई की पत्नी से आरोपी देवर संबंध (Bhopal Molestation Case) बनाना चाहता था। उसकी यह नीयत उसके हाथ पकड़ते ही उजागर हो गई। रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना भोपाल जिले की है। इधर, एक अन्य मामले में महिला (Bhopal Eve Teasing) के साथ आरोपी और उसके साथियों ने छेड़छाड़ की हैं। विरोध करने पर अरोपी महिला और परिजनों से मारपीट करते फरार हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सात साल पहले हुई शादी

मिसरोद (Misrod Bulling Case) थाना पुलिस ने बताया शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे 28 वर्षीय महिला ने आरोपी देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354/354/ए2/294/323/506 (छेड़छाड़, बुरी नीयत से हाथ पकड़ना, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का मुकदमा दर्ज कर किया हैं। जांच अधिकारी एसआई अर्चना तिवारी (SI Archana Tiwari) ने बताया पीड़िता थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी शादी को सात साल हो चुके हैं। पति की दिमागी हालत कुछ समय से ठीक नहीं हैं। घर में उसका देवर (Bhopal Devar Bhabhi Case) हैं जो उसके साथ अक्सर मस्ती मजाक करता है। बेटे समान मानकर वह उसकी बातों को नजर अंदाज करती आ रही थी।

भाभी से ऐसा किया मजाक

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

जांच अधिकारी ने बताया पीड़िता गुरूवार रात साढ़े नौ बजे घर में अकेली थी। उसी समय आरोपी देवर घर आया था। देवर ने भाभी का हाथ पकड़ा और कमरे में चलने के लिए बोला। गुस्से में पीड़िता ने आरोपी से हाथ छुड़ा लिया। आवेश में आरोपी भाभी से गाली—गलौज करने लगा। देवर मारपीट करता हुआ गुस्से में घर से चला गया। परिजनों से सलाह के बाद पीड़िता एक दिन बाद शुक्रवार थाने पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इधर, 22 वर्षीय महिला ने शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे आरोपी रोहित गौर (Rohit Gaur), तौफीक व उसके दो और साथियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Domestic Violence : मुकदमों ने खोली पति की यातना की कहानी

भाई से हुआ था विवाद

कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 452/354/294/323/506/34 (घर में घुसना, छेड़छाड़, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाने और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रिचा त्रिपाठी (SI Richa Tripathi) ने बताया पीड़िता मूलत: जबलपुर (Jabalpur) की रहने वाली है। कुछ दिनों पहले थाना क्षेत्र स्थित मायके आई थी। शुक्रवार पीड़िता के 16 वर्षीय भाई के साथ मोहल्ले मेें रहने वाले आरोपियों से झगड़ा हुआ था। आरोपी गुस्से मेें रात नौ बजे पीड़िता के घर पहुंच गए। आरोपी उसके भाई के साथ गाली—गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर अरोपियों ने भाई के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

भाई को बचाने में की हरकत

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

जांच अधिकारी ने बताया भाई को पीटता देख बहन बीच—बचाव करने आ गई थी। तभी अरोपियों ने उसकी बहन के साथ हाथ पकड़कर बदतमीजी करने लगे। शोर सुनकर परिजन बीच बचाव करने आ गए। आरोपियोें के परिजनों के साथ भी मारपीट की। फिर धमकाते हुई मौके से फरार हो गए। सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के बाद कोहेफिजा पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: 75 साल के बुजुर्ग ने ऐसी की गंदी हरकत
Don`t copy text!