Bhopal News: स्कार्पियो की टक्कर से मौत

Share

Bhopal News: सड़क दुर्घटना में चार दिन पहले हुआ था जख्मी, कार हो गई थी जब्त

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल देहात (Bhopal News) क्षेत्र के गुनगा इलाके में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी स्कार्पियो वाहन चालक की गिरफ्तारी कर ली थी। सड़क दुर्घटना आमने—सामने हुई थी। दुर्घटना (Bhopal Road Mishap) के बाद से ही बाइक सवार कोमा में था। मौत के बाद अब धारा बढ़ाने की बात पुलिस कर रही है।

पीएम के लिए भेजा शव

गुनगा थाना पुलिस के अनुसार 09—10 फरवरी की सुबह लगभग चार बजे एलबीएस अस्पताल से डॉक्टर अनिल वर्मा ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान रवि मेहर पिता खिलानी मेहर उम्र 19 साल के रुप में हुई। वह परसोरिया गांव में रहता था। गुनगा पुलिस मर्ग 07/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रवि मेहर (Ravi Mehar) को 06 फरवरी की सुबह लगभग 10 बजे एमपी—04—सीबी—7716 ने टक्कर मार दी थी। घटना वाले दिन वह हर्राखेड़ी से अपने गांव बाइक से जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में 06 फरवरी को 29/22 धारा 279/337 लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का प्रकरण दर्ज कर लिया था। स्कार्पियो होशंगाबाद निवासी प्रीतम प्रकाश जाटव (Pritam Prakash Jatav) चला रहा था। वह सिरोंज से होशंगाबाद की तरफ जा रहा था।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गुजराती भाषा समझने में लग गए एक घंटे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Jabalpur News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!