Bhopal Molestation News: आधी रात महिला को लकड़ी मारकर जगाया

Share

Bhopal Molestation News: महिला के उठने पर आरोपी ने किए अश्लील इशारे

Bhopal Molestation News
File Clip Courtesy

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation News) के गौतम नगर और अरेरा हिल्स इलाके में महिलाओं से अश्लील हरकतों के दो मामले दर्ज हुए है। आरोपी ने आधी रात घर में सो रही महिला को लकड़ी मारकर जगाया था। जागने के बाद आरोपी उसे अश्लील इशारे करने लगा। इधर, कपड़ों की दुकान में बात करने के बहाने से आए व्यक्ति ने सरेराह महिला का हाथ पकड़ लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें: भोपाल कलेक्टर ने कोरोना का संक्रमण बताकर कोलार में लॉक डाउन लगा दिया लेकिन यहां के अस्पताल में तो हालात हैरान कर देने वाले हैं

पड़ोसी है आरोपी

गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया शुक्रवार—शनिवार की दरमियानी रात एक महिला ने अश्लील इशारों का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया वह जेपी नगर स्थित मकान में रहती है। वह घर पर ही सिलाई का काम करती है। घटना वाली रात वह कमरे में सो रही थी। खिड़की खुली थी जिसमें से हाथ डालकर आरोपी ने उसके पैर में लकड़ी से मारा। वह उठी तो बाहर आरोपी सोहिल उर्फ टक्कल (Sohil@Takkal) खड़ा था। आरोपी ने महिला को इशारों में बोला वह उसके साथ चले। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया।

कपड़ों की दुकान पर करती है काम

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र

महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 509 अश्लील इशारे करने का मामला दर्ज किया है। इधर, झरनेश्वर मंदिर के पास रहने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ हुई है। महिला ने बताया उसकी कपड़ों की दुकान है। आरोपी उसका पड़ोसी है। वह अक्सर उसे आते—जाते परेशान करता है। घटना वाले दिन आरोपी उसकी दुकान पर आया था। कपड़े देखने के बहाने आरोपी ने महिला का हाथ पकड़ लिया था। पुलिस ने धारा 354/354क/ (छेड़छाड़ और बुरी नियत से हाथ पकड़ने) का मामला दर्ज कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क हादसे में किसान की मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!