Bhopal News: महिला को छेड़ने के बाद पीटकर भागा

Share

Bhopal News: डायल—100 को आधी रात बदहवास में मिली महिला को पहुंचाई मदद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला अपराधों से जुड़ी है। यहां गोविंदपुरा स्थित शक्ति नगर के सुनसान इलाके में महिला से अभद्रता (Bhopal Molestation Case) की गई। यह अभद्रता उसको ऑटो में ले जा रहे उसके ड्रायवर ने की। महिला पति से परेशान चल रही है। वह घटना के वक्त पति से मुलाकात करने ही जा रही थी। उसने अपने घर की समस्या ड्रायवर से साझा (Bhopal Woman Crime) कर ली थी। हालांकि उसको डायल—100 ने मदद करते हुए थाने पहुंचाया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार 2—3 अगस्त की रात लगभग एक बजे 354/323 (छेड़छाड़ और मारपीट) का केस दर्ज किया गया है। यह घटना सोमवार रात लगभग ग्यारह बजे हुई थी। पीड़िता 24 वर्षीय शादीशुदा महिला है जिसके साथ शक्ति नगर में यह घटना हुई। इस मामले में आरोपी अज्ञात ऑटो ड्रायवर है। जांच कर रहे एएसआई अरविंद कौरव (Asi Arvind Kourav) ने बताया कि वह साई बोर्ड से ऑटो में सवार हुई थी। उसको पिपलानी इलाके में पति से मुलाकात करने जा रही थी। उसका पति से विवाद भी चल रहा है। उसी ऑटो ड्रायवर ने उसके साथ शक्ति नगर में बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। यहां विरोध करने पर पीटकर भाग गया। परेशान महिला को देखकर वहां पहुंची डायल—100 ने उसको राहत पहुंचाई। उसे थाने पहुंचाया गया। पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ठेकेदार का सामान चोरी 
Don`t copy text!