Bhopal News: तीन साल से चल रही थी जांच

Share

Bhopal News: महिला ने पति से तंग आकर की थी आत्महत्या की कोशिश

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अशोका गार्डन इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज (Bhopal Woman Crime News) किया गया है। महिला ने सुसाइड का प्रयास किया था। जिसकी जांच पुलिस तीन साल से कर रही थी। आरोपी पति बच्ची के जन्म के बाद पत्नी को छोड़कर (Bhopal Crime Against Woman) भाग गया।

उत्तर प्रदेश में रहता है आरोपी

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने 2 अगस्त की रात लगभग साढ़े सात बजे धारा 498ए (प्रताड़ना) का केस दर्ज किया है। घटना कैलाश नगर सेमरा इलाके की है। इस मामले में आरोपी शिवम उर्फ जयशिव सक्सेना (Shivam @ jaishiv Saxena) है। पुलिस ने बताया 2018 में महिला ने सुसाइड का प्रयास किया था। जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास जांच के लिए भेजा था। पति फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह बच्ची के जन्म के बाद उसको छोड़कर (Woman Crime) भाग गया। पीड़िता इंडस्ट्रीयल एरिया में काम करती है। वह मजदूरी करती है। उसकी शादी 2015 में हुई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संबंध में पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: पुलिस का खबरी समझकर ऐसा धोया
Don`t copy text!