Bhopal News: तीन मकानों से पांच लाख रूपए का माल बटोर ले गए चोर

Share

Bhopal News: नजीराबाद के ग्राम मंगलगढ़ में डाक विभाग और होमगार्ड कार्यालय के रिटायर्ड कर्मचारियों के मकानों को बनाया निशाना, घर में सोता रह गया परिवार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घर में सो रहे परिवार को चोरों के आने-जाने की भनक नहीं लगी। इतना ही नहीं चोरों ने एक-एक करके तीन मकानों को अपना निशाना भी बना लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद इलाके की है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब तीन लाख रूपए बताई है। जबकि खबर है कि चोरी गया माल पांच लाख रूपए का था।

पुलिस के पास नहीं कोई सुराग

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 24-25 अगस्त की दरमियानी रात लगभग दो बजे यह वारदात हुई है। चोरों ने मंगलगढ़ गांव में एक-एक करके तीन मकानों को निशाना बनाया। जहां चोरियां हुई वे अमर सिंह सोलंकी पिता शंभू सिंह सोलंकी उम्र 67 साल, दीप सिंह सोलंकी पिता राम सिंह सोलंकी उम्र 47 और गोपाल सिंह सोलंकी पिता मोती सिंह सोलंकी उम्र 67 साल बताई है। सबसे ज्यादा माल अमर सिंह सोलंकी (Amar Singh Solanki) के मकान से गया है। यहां से दो तोला सोना और नकदी मिलाकर दो लाख रूपए का माल चोरी गया है। वे डाक विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। इसके अलावा गोपाल सिंह सोलंकी (Gopal Singh Solanki) होमगार्ड कार्यालय में नौकरी करते थे। दीप सिंह सोलंकी (Deep Singh Solanki) खेती-किसानी का काम करता है। पुलिस ने बताया कि परिवार घर में सो रहे थे। एक मकान पास में तो दो मकान आस-पास थे। अभी तक चोरों का सुराग पुलिस को नहीं मिला है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Lock Down Effect : प्रदेश में लॉक डाउन 17 मई तक लेकिन जेल में 30 तक रहेगा लागू
Don`t copy text!