Bhopal News: राजधानी में फिर नाबालिग के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: आरोपी की हरकतों को परिजनों को बताया, थाने पहुंचकर दर्ज कराया गया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। नाबालिग के साथ एक बार फिर सरेराह अभद्रता की गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। आरोपी पीड़िता से दुगुनी उम्र का व्यक्ति है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने धारा की परिभाषा बताकर मूल कहानी पर पर्दा डाल रखा है। ऐसा अमूमन हर छेड़छाड़ और बलात्कार की घटना में इन दिनों हो रहा है। मीडिया रिपोर्टिंग में भी छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएं अचानक मुख्य समाचार पत्रों से गायब है।

पुलिस अधिकारी के बयानों से मेल नहीं खा रही धारा

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता कक्षा दसवीं की छात्रा है। वह अपने खेत से घर की तरफ जा रही थी। तभी उसे आरोपी 30 वर्षीय रवि रावत (Ravi Rawat)  मिला। उसने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। मामले की जांच एसआई स्वाति दुबे (SI Swati Dubey) कर रही है। जिन्होंने प्रशिक्षण में मिली धाराओं की जानकारी के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया। क्योंकि पीड़िता खेत से घर की तरफ जा रही थी। इसलिए उसे रास्ते में रोका गया। लेकिन, यह धारा एफआईआर से गायब है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। यह धारा भी प्रकरण से गायब है। स्वाति दुबे यह भी बता रही हैं कि आरोपी से हाथ छुड़ाकर पीड़िता घर भागी थी। जहां उसने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद आरोपी रवि रावत के खिलाफ 133/23 धारा 354/354(क)/11/12 7/8 (छेड़छाड़, पीड़िता का पीछा करना और पॉक्सा अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: दोस्त की पड़ोसन पर डालता था डोरे
Don`t copy text!