Bhopal News: भाईयों के बीच खूनी संग्राम 

Share

Bhopal News: बीचबचाव करने आई मां और उसकी भाभी को तलवार मारकर किया लहुलूहान

Bhopal News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। नशे को लेकर सरकार की कोई सार्थक पहल सामने नहीं आई है। जिस कारण घरेलू हिंसा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में हुई। यहां नशे में धुत एक युवक अपने ही भाई के खून का प्यासा हो गया। उसने बीचबचाव करने आई मां और भाभी की भी परवाह नहीं की। नतीजतन भाई को मारने उठाई तलवार से वह दोनों चोटिल हो गई।

हमले में पीड़ित की पत्नी और मां हुई बुरी तरह से जख्मी

यह घटना बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र के तलैया चौक इलाके की है। शिकायत नितेश यादव (Nitesh Yadav) पिता स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद यादव उम्र 41 साल ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि विवाद 25 जुलाई की रात करीब ग्यारह बजे हुई थी। नितेश यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सुनीता बाई (Sunita Bai) और माँ सावित्री बाई (Savitri Bai) के साथ खाना खाकर सोने जा रहे थे। तभी छोटा भाई दिनेश उर्फ पप्पू यादव (Dinesh@Pappu Yadav) आ गया। उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। वह घरेलू बातों को लेकर माँ—बहन गालियां देने लगा। नितेश यादव ने ऐसा करने से रोका तो आरोपी पप्पू यादव ने मारपीट करना शुरू कर दी। यह देखकर बीच बचाव करने उसकी माँ और पत्नी सुनीता बाई भी आ गई। आरोपी उन्हें भी अभद्र गाली देते हुए कोसने लगा। इसके बाद वह तलवार लेकर आया। उसने पीड़ित की पत्नी सुनीता बाई और माँ सावित्री पर हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं जख्मी हो गई। पुलिस ने 545/23 294/323/324/506 (गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से हमला और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: गर्लफ्रेंड को पति के साथ देखकर भड़की पत्नी को रेस्टोरेंट में पीटा
Don`t copy text!