Bhopal News: पुताई ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: नारियल की रस्सी से बना झूला जो कमजोर था उसमें चढ़ा दिया था, गिरने से हुई थी मजदूर की मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। हादसे में एक मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। जिसमें आरोपी पुलिस ने पुताई ठेकेदार को बनाया है। जांच में पता चला है कि जिस रस्सी पर चढ़ने के लिए मजदूर को चढ़ाया गया था वह कमजोर थी। यह बात ठेकेदार जानता भी था। लेकिन, दूसरी बदलकर देने की बजाय उसमें चढ़कर काम करने के लिए श्रमिक को बोला गया था।

ऐसे हुआ था हादसा, जिस कारण हुई थी मौत

इस हादसे में हुई मौत के मामले की जांच एसआई शिव कुमार द्विवेदी (SI Shiv Kumar Diwedi) ने की थी। जिसके बाद 15 जून को 261/23 धारा 304—ए (लापरवाही से कार्य कराने के दौरान हुए हादसे में मौत का प्रकरण) दर्ज किया गया है। इससे पहले छोला मंदिर (Chhola Mandir) पुलिस मर्ग 20/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। हादसे में अशोक वंशकार (Ashok Vanshkar) पिता गरीब सिंह वंशकार उम्र 30 साल की मौत हुई थी। वह भानपुर स्थित शबरी नगर (Shabri Nagar) में रहता था। हादसा 28 मई को हुआ था। पुलिस ने आरोपी पुताई ठेकेदार विनोद वंशकार (Vinod Vanshkar) पिता धनीराम वंशकार उम्र 32 साल को बनाया गया है। वह भी शबरी नगर में रहता है। प्रकरण में बयान अरूण वंशकार (Arun Vanshkar) के लिए गए जो कि मृतक का भाई है। मृतक मूलत: रायसेन का रहने वाला था। जांच में पता चला कि विनोद वंशकार ने नारियल की रस्सी से बने झूले पर मृतक को चढ़ाया था। जिसके टूटने पर वह गिरकर बुरी तरह से जख्मी हुआ था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मंत्री ने अपने विधानसभा की सड़कों—नालियों पर खर्च करने भेजा प्रस्ताव
Don`t copy text!