Bhopal Cop News: भोपाल शहर में 10 बदमाश जिलाबदर

Share

Bhopal Cop News: चुनाव को देखते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर ने 10 बदमाशों के खिलाफ उठाया सख्त कदम

Bhopal Cop News
सांकेतिक चित्र —साभार

भोपाल। एमपी में इलेक्शन है। जिसके लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। इसी तारतम्य में भोपाल (Bhopal News) पुलिस कमिश्नर ने सख्ती दिखाई। उन्होंने शहर में सक्रिय 10 बदमाशों के जिलाबदर के आदेश जारी कर दिए। इसमें एक दिन पहले गैंगवार करने वाले पप्पू चटका का भी नाम शामिल है। यह वारदरात भोपाल शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई थी।

इन बदमाशों के खिलाफ दर्ज हैं यह संगीन मुकदमे

जिन्हें जिलाबदर किया गया उनके खिलाफ शहर के अलग—अलग थानों में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना, छेड़छाड़, मारपीट, चोरी समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज है। आपराधिक कृत्याें से आम जनता में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है। लोग इनके विरूद्ध शिकायत करने व साक्ष्य देने से डरते हैं। अनावेदकों के इन आपराधिक कृत्यों से लोक व्यवस्था एवं लोक परिशांति को आसन्न खतरा उत्पन्न हो गया है। जिलाबदर होने वालों में शनि राव पिता राजेश राव उम्र 27 साल निवासी- न्यू बस्ती अशोक काॅलोनी जाटखेडी थाना मिसरोद है। वह 2017 से लगातार अपराध कर रहा है। उसके खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, गाली—गलौज मारपीट और अड़ीबाजी़ जैसे अपराध पंजीबद्ध हैं। इसी तरह रामदयाल माली पिता जमना प्रसाद उम्र 45 साल निवासी- ग्राम मुगालिया छाप थाना खजूरी सड़क को जिलाबदर किया गया। उसके खिलाफ 2002 से लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। मारपीट धमकी देना, अवैध शराब बेचने व परिवहन जैसे 11 प्रकरण दर्ज है।

पुलिस को अपने कारनामों से ‘चटका’ दिया

इसी तरह रामगोपाल चौकसे पिता धनसिंह चौकसे उम्र 31 साल को जिलाबदर किया। वह बंगरसिया, थाना मिसरोद में रहता है। उसके खिलाफ 2016 से मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। जिनमें मारपीट धमकी देना, अड़ीबाजी, ताेड़फोड, जुआ व सट्टा खेलने जैसे अपराध दर्ज है। वहीं गाैरव राणा पिता बलवीर राणा उम्र 26 साल को भी जिलाबदर किया गया। वह शीतला माता मंदिर मेन रोड इब्राहिमगंज, थाना हनुमानगंज में रहता है। 2014 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों मे संलग्न रहता है। हथियार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, तोड़फोड़ करने, जुआ खेलने जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं। गाैरव गुप्ता पिता सतीश गुप्ता उम्र 28 साल को भी जिलाबदर किया गया। वह मेन रोड इब्राहिमगंज, थाना हनुमानगंज में रहता है। उसके खिलाफ 2012 से लगातार मुुकदमे दर्ज हो रहे हैं। जिसमें मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने जैसे 7 गम्भीर अपराध दर्ज है।

इनके भी सूची में मौजूद है नाम

इसी तरह आशीष इसरानी उर्फ एडी पिता हेमन्त कुमार इसरानी उम्र 19 साल को जिलाबदर किया गया। वह ओल्ड दौलतराम धर्मशाला के पास बैरागढ में रहता है। उसके खिलाफ 2021 से लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। धारदार हथियार से हमला, धमकाना, ताेड़फोड जैसे 8 प्रकरण दर्ज है। वहीं वसीम उर्फ बादशाह पिता मोहम्मद सलीम उम्र 30 साल को जिलाबदर किया गया। वह कृष्णा कालोनी थाना गाैतम नगर में रहता है। बादशाह के खिलाफ 2012 से लगातार प्रकरण दर्ज हो रहे हैं। जिनमें नकबजनी, नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़, अड़ीबाजी, अवैध हथियार रखना, तोड़फोड़ मारपीट, जुआ समेत 16 गम्भीर प्रकरण दर्ज हैं। शहजाद उर्फ सलमान पिता अनवर खान उर्फ शकील उम्र 40 साल को भी जिलाबदर किया गया। वह कृष्ण नगर कालोनी पीजीवीटी रोड थाना गौतम नगर में रहता है। उस पर 2005 से लगातार प्रकरण दर्ज हो रहे हैं। अड़ीबाजी, मारपीट, जुआ खेलना जैसे 8 गम्भीर प्रकरण दर्ज हैं। माेहसिन कुरैशी उर्फ तंजीम पिता हलीम कुरैशी उम्र 23 साल भी जिलाबदर किए गए। वह बावड़ी के पास काजी कैम्प, थाना हनुमानगंज में रहता है। उसके खिलाफ 2019 से लगातार प्रकरण दर्ज हो रहे हैं। डकैती, हत्या का प्रयास, अवैध रूप से जुआ खेलने जैसे अपराध पंजीबद्ध हैं। इसी तरह पप्पू चटका उर्फ हसीन कुरैशी पिता मोहम्मद सईद कुरैशी उम्र 31 साल को जिलाबदर किया गया। वह छोटी मस्जिद के पास रोशनपुरा, थाना अरेरा हिल्स में रहता है। उसके खिलाफ 2006 से प्रकरण चल रहे हैं। जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, अड़ीबाजी, घर में घुसकर गाली देना, धारदार हथियार से मारपीट कर गम्भीर चोट पहुंचाकर जान से मारने की धमकी देना, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब परिवहन, जुआ एक्ट, सट्टा एक्ट, अवैध मादक पदार्थ रखने जैसे 25 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पांच दिन बाद भी नहीं मिला टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग
Don`t copy text!