Bhopal Cop News: चुनाव को लेकर पुलिस ने जारी की अपनी रिपोर्ट 

Share

Bhopal Cop News: दस महीने के भीतर एक दर्जन बार दी सैंकड़ों जगहों पर दबिश, छह हजार से अधिक वारंटियों को गिरफ्तार किया

Bhopal Cop News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन टीसीआई।

भोपाल। एमपी में दस दिन बाद मतदान होना है। उससे पहले भोपाल पुलिस की तरफ से अपनी रिपोर्ट मीडिया को जारी की गई है। यह जानकारी पुलिस (Bhopal Cop News) की तरफ से कॉम्बिंग गश्त से जुड़ी है। यह कवायद पिछले दस महीने में लगभग एक दर्जन बार पुलिस की तरफ से की गई। जिसमें छह हजार वारंटी गिरफ्तार किए गए।

इतने अधिकारी और कर्मचारियों की मदद से की गई कार्रवाई

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार आखिरी बार कॉम्बिंग गश्त के दौरान 290 स्थाई एवं 231 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 521 फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इसमें चारों जोन के करीब 800 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियों को काम्बिंग गश्त के लिए मैदान पर उतारा गया थ। आखिरी बार गश्त 5—6 नवंबर की रात को की गई। कॉम्बिंग गश्त रात 10 बजे से शुरू की जाकर सुबह करीब 4 बजे तक की गई। केवल 6 घंटे की गश्त में कुल 290 स्थाई वारंट एवं 231 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 521 वारंट तामिल कराए गए। इसके अलावा गुण्डा, बदमाश, हिस्ट्रीशीटर को भी चेक किया गया।

इन जगहों पर इतनी संख्या में पकड़ाए

भोपाल पुलिस ने बताया कि जोन 4 क्षेत्र में 109 स्थाई, 51 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 160 वारंट तामील किए। निशातपुरा पुलिस ने सबसे ज्यादा 49 स्थाई वारंट और 4 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 53 वारंट तामील कराए। जोन—3 क्षेत्र में 62 स्थाई एवं 84 गिरफ्तारी वारंट समेत 146 वारंटी पर कार्यवाही की गयी। यहां शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने 19 स्थाई वारंट व 8 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 27 वारंट तामील कराए। जोन 1 क्षेत्र में 85 स्थाई एवं 53 गिरफ्तारी वारंट समेत 138 वारंटी पर कार्यवाही की गयी। जिसमें थाना कमला नगर ने सबसे ज्यादा 17 स्थाई वारंट व 5 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 22 वारंट तामील कराए। जोन 2 क्षेत्र में 34 स्थाई एवं 43 गिरफ्तारी वारंट समेत 77 वारंटी पर कार्यवाही की गयी। थाना पिपलानी  ने 10 स्थाई वारंट व 6 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 16 वारंट तामील कराए। यह सारे वारंट मर्डर, रेप, लूट, चेक बाऊंस, फ्रॉड समेत अनेक गम्भीर व इकोनोमिक क्राइम से सम्बंधित थे।

कब—कब की गई थी कॉम्बिंग गश्त

भोपाल पुलिस ने फरवरी, 2022 से कॉम्बिंग गश्त का अभ्यास शुरू किया। यह पहले थाना स्तर पर होती थी। लेकिन, इस बार जोन स्तर पर यह कार्रवाई की गई। जिस कारण शहर में बदमाशों के मन में खौफ पैदा हुआ। इस अभ्यास को सफल मानते हुए दूसरे जिलों में भी अब ऐसा किया जाने लगा है।
  • 05-06/02/2022 कुल 268 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट
  • 25-26/03/2022 कुल 511 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
  • 20-21/06/2022 कुल 601 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
  • 19-20/09/2022 कुल 726 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
  • 10-11/12/2022 कुल 1024 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
  • 05-06/03/2023 कुल 460 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
  • 12-13/08/2023 को जोन-03 तथा जोन-04 में कुल 406 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट।
  • 27-28/08/23  को जोन-03 क्षेत्र में कुल 131 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए
  • 29-30/08/23  को जोन-01 तथा जोन-02 क्षेत्र में कुल 131 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए
  • 22-23/09/23  को l जोन-03 क्षेत्र में कुल 148 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए।
  • 07-8/10/23  को चारों जोन क्षेत्र में कुल 767 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए।
  • 05-06/11/23  को चारों जोन क्षेत्र में कुल 521 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एएसआई की मौत मामले में एफआईआर
Don`t copy text!