Khargone News: खरगोन पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा 

Share

Khargone News: अंतरराज्यीय गिरोह के नौ आरोपी गिरफ्तार, 58 पिस्टल, 12 देशी कट्टे सहित 70 अवैध हथियार बरामद

Khargone News
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भवन- फ़ाइल फोटो

खरगोन। जिले में अवैध हथियार और तस्करी के खिलाफ चलाई मुहिम में खरगोन पुलिस (Khargone News) को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। विशेष अभियान के तहत थाना गोगावां एवं थाना भीकनगांव पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस गिरोह से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनसे पुलिस ने 58 पिस्टल और 12 देशी कट्टे समेत 70 अवैध हथियार बरामद किए हैं।

ऐसे सामने आया गिरोह

गोगांवा के ग्राम सिगनूर और भगवानपुरा के ग्राम धुलकोट क्षेत्र के पूर्व के अवैध हथियारों के प्रकरणों में गिरफ्तार किये गये आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह और एएसपी मनीष खत्री की टीम ने मिलकर इस पूरे अभियान को मुकाम पर पहुंचाया। धुलकोट से 33 अवैध हथियार बरामद किए गए। यहां से चार आरोपी शेरसिंह पिता धर्मसिंग सिकलीगर उम्र 27 साल, आजाद पिता छतरसिंग सिकलीगर उम्र 30 साल, जगन पिता वीर सिंह सिकलीगर उम्र 35 साल, और नरेंद्र पिता अमरसिंह उर्फ अमरजीतसिंह सिकलीगर उम्र 20 साल को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह सिगनूर से 37 अवैध हथियार सहित पांच आरोपी गंगाराम पिता मंगलसिंह सिकलीगर उम्र 24 साल, दिलीप पिता पदमसिंह सिकलीगर उम्र 58 साल, गोलू उर्फ मुड्डा पिता जलसिंह सिकलीगर उम्र 22 साल, विजय पिता तूफानसिंह सिकलीगर उम्र 25 साल और प्रदीप पिता भोमसिंह सिकलीगर उम्र 32 साल को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भगवानपुरा थाने में 253/22 धारा 25 आर्म्स एक्ट तथा थाना गोगांवा में 481/22 धारा आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Khargone News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: हरिनारायण चारी मिश्र ने संभाली कमिश्नर की कुर्सी
Don`t copy text!