Bhopal Road Mishap: जिस डंपर से हुई दुर्घटना वह रेत का कर रहा था अवैध परिवहन

Share

Bhopal Road Mishap: डंपर की चपेट में आने से महिला समेत दो व्यक्यिों की हुई थी दो दिन पहले दर्दनाक मौत

Bhopal Road Mishap
मौके पर जमा भीड़-File Photo

भोपाल। दो दिन पहले जिस डंपर से दुर्घटना हुई थी वह रेत (Bhopal Illegal Sand Mafia) का अवैध परिवहन कर रहा था। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के कोलार थाना क्षेत्र की है। डंपर की चपेट में आने से दो दिन पहले महिला समेत दो व्यक्यिों की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई थी। इस मामले में पुलिस की एफआईआर में पहले ही द क्राइम इंफो ने चूक बता दी थी। बाइक पर तीन लोग सवार थे।

ऐसे हो रहा था परिवहन

कोलार थाना पुलिस ने बताया डंपर के चालक सलमान पिता बबलू खान निवासी मण्डीदीप जिला रायसेन का रहने वाला है। सलमान (Salman Khan) पेशे से ड्राइवर है। मंगलवार—बुधवार की दरमयानी रात सलमान तेज रफ्तार में डी मार्ट के सामने बाइक सवार तीन लोगों को चपेट में ले लिया था। दुर्घटना के बाद सलमान रेत का डंपर छोड़कर भाग निकला था। जिसके बाद पुलिस ने उसको गुरूवार रात हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह रेत का अवैध परिवहन कर रहा थ। डंपर का मालिक तेज सिंह नाम का व्यक्ति है। वह डंपर में रेत भराकर अवैध परिवहन करवाता था। पुलिस ने दोनों आरोपी सलमान और तेज सिंह के खिलाफ धारा 379/34/120 (चोरी, एक से अधिक आरोपी और साजिश) का मुकदमा दर्ज किया हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह हुआ था दो दिन पहले

कोलार थाना पुलिस ने बताया सुनील रामनिया पिता राम चरन उम्र 35 साल निवासी अवंती बाई स्कूल के पीछे बैरागढ़ चीचली का रहने वाला है। सुनील (Sunil Ramaniya) नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। उसने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर मंगलवार रात करीब 11:45 पर उसकी भाभी पिंकी बाई (Pinky Ramaniya) पति गोविंद रामनिया बाइक से जा रहे थे। दोनों कोलार स्थित जेके अस्पताल में सफाई कर्मचारी थे। नाइट ड्यूटी होने के कारण वे काम पर जा रहे थे। घटना की जानकारी उसकी भाभी पिंकी की मदद से देवर सुनील को पता चली थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छत पर साड़ी के फंदे से लिपटा मिला बच्चे का शव

बुरी तरह से सड़क पर बिखरे थे शव

Bhopal Road Mishap
डंपर के पिछले पहिए के नीचे चकनाचूर बाइक और शव

पिंकी ने बताया जैसे ही वह तीनों डी मार्ट के सामने पहुंचे पीछे से आए तेज रफतार डंपर वाले ने बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर से बाइक डंपर के बीच में फंस गई थी। गोविंद रामनिया (Govind Ramaniya) और लक्ष्मी अहिरवार (Laxmi Ahirwar) डंपर की चपेट में आ गए थे। शरीर के दो टुकड़े हो गए थे। पिंकी घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर गिरी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर में फंसी बाइक और क्षत—विक्षित शव निकाले थे। गोविंद रामनिया के शव दो टुकड़े में थे।

रास्ते में मिली थी दूसरी मृतका

पिंकी ने बताया वह उसके पति के साथ जेके अस्पताल जा रही थी। उसे रास्ते में लक्ष्मी अहिरवार पति शिवचरण उम्र 40 साल निवासी बोरदा मिल गई थी। वह भी जेके अस्पताल में नौकरी करती थी। इसलिए उसको भी सुनील रामनिया ने अपनी बाइक में बैठा लिया था। गोविंद रामनिया पिता रामचरण रामनिया उम्र 40 साल निवासी अवंती बाई स्कूल के पीछे बैरागढ़ चीचली का रहने वाला है। पुलिस ने सुनील रामनिया की शिकायत पर धारा 304ए (लापरवाही से वाहन चलाकर मौत होने) का मुकदमा दर्ज कर लिया था। डंपर इंदौर के रजिस्ट्रेशन नंबर पर चल रहा था।

पुलिस की ऐसी चूक

पुलिस ने बताया की घटना के वक्त बाइक पर तीन लोग सवार थे। डंपर की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद बाइक पर सवार मृतक सुनील की पत्नी पिंकी घायल अवस्था में घर परिजनों के पास पहुंची थी। देवर को घटना (Bhopal Road Mishap) की जानकारी दी थी। मृतक के भाई के आधार पर पुलिस ने थाने में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस चाहती तो खुद फरियादी बनकर मुकदमा दर्ज कर सकती थी। लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया। सूत्रों के अनुसार पिंकी भी दुर्घटना में जख्मी हुई थी। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही थी। जिसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। इन्हीं कई सवालों के साथ द क्राइम इंफो ने पुलिस की एफआईआर पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद अब पुलिस ने नया मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवक की जांघ में चाकू मारकर किया जख्मी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!