Bhopal Crime News: दोस्त से बोलकर युवक को घर बुलाया, कमरे में बंद कर तीन लोगों ने पीटा

Share

Bhopal Crime News: पैसों की बात को लेकर हुआ था विवाद, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीती रात तीन लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। युवक को आरोपी ने दोस्त से बोलकर घर बुलाया था। जिसके बाद उसे कमरे में बंद कर तीन लोगों ने बेरहमी से उसकी पिटाई लगा दी। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, मामूली विवाद में महिला ने पड़ोसन पर हमला कर दिया।

उधार ली थी रकम

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया मुजीब खान (Muzib Khan) पिता मेहबूब खान उम्र 20 साल निवासी ग्राम ललरिया का रहने वाला है। मुजीब खेती किसानी करता है। उसी गांव में रहने वाले आरोपी अताउल्ला पेशे से ड्राईवर है और ट्रक चालता है। मुजीब और अताउल्ला के बीच पैसों का लेन—देन हुआ था। मुजीब ने पहले कभी अताउल्ला से 50 हजार रूपए उधार लिए होंगे। वह वापस नहीं कर पा रहा था। बुधवार दोपहर 12:30 बजे इस्लाम मुजीब का दोस्त उससे मिलने आया। इस्लाम उसे बहाने से अताउल्ला के घर ले गया। वहां इस्लाम उसे छोड़कर चला गया। अताउल्ला ने बातों—बातों में उसे कमरे के अंदर ले गया। जहां अताउल्ला के दोनों भाई बब्लू ओर सलमान आ गए।

पड़ोसन ने पड़ोसन का हुआ विवाद

मुजीब ने बताया वह तीनों 50 हजार रूपए देने की बात करने लगे। मुजीब ने बोला वह जल्द ही लौटा देगा तो तीनों उसके साथ गाली—गलौज करने लगे। मुजीब ने गाली देने से मना किया तो तीनों उसके साथ मारपीट पर उतर आए। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मुजीब मौका देखकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने धारा 342/294/323/506/34 (कमरे में बंद करना, गाली—गलौज, मारपीट, धमकी और एक से अधिक आरोपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इधर, मुन्नी देवी सोंधिया पति स्वर्गीय रमेश प्रसाद उम्र 57 साल निवासी शासकीय हायर सैकेंड्री स्कूल अकबरपुरा भोपाल नगरी में रहती है। मुन्नी देवी शिक्षा विभाग में सर्विस करती है। उसके पड़ोस में संगीता कीर नाम की महिला रहती है। उसके घर की छत डल रही थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: सीएम की सभा में चोरों ने जेब काटी

चार लोगों ने पीटा

गिट्टी की ट्राली लेकर आने पर मुन्नी देवी (Munni Devi) ने विरोध किया। घर का गेट ना टूट जाए यह बोलने पर विवाद हो गया। इस बात पर संगीता उसके साथ गाली—गलौज करने लगी। शोर सुनते ही मुन्नी देवी का बेटा घर से बाहर निकला और गाली देने से मना किया। संगीता का पति दौलत कीर (Daulat Keer) और पड़ोस में रहने वाला मोहित प्रजापति और रोहित प्रजापति आ गए। सभी लोग उसके और बेटे के साथ मारपीट करने लगे। संगीता (Sangita) ने पास पड़े डंडे से उसकी खिड़की का कांच भी तोड़ दिया। विवाद ज्यादा होने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने गुरूवार शाम पांच बजे धारा 294/323/506/427/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकी, तोड़—फोड़ और एक से अधिक आरोपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!