Bhopal Suspicious Death: सैन्यकर्मी की करंट से झुलसकर मौत

Share

Bhopal Suspicious Death: तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal Death Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सैन्यकर्मी की करंट से झुलसकर (Bhopal Suspicious Death) मौत हो गई। इधर कोरोना की चपेट में आए वृद्ध ने भी दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पीएम नहीं किया गया। सभी घटनाएं मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। शव परिजनों को सौंप दिए गए है।

कोरोना संदिग्धों की करते थे निगरानी

बैरागढ़ थाना पुलिस ने बताया तुलसी रामसेन (Tulsi Ramsen) पिता जगन उम्र 39 साल मूलत: रायसेन जिले के रहने वाले थे। तुलसी बैरागढ़ थाना क्षेत्र में सर्वोदय कॉलोनी किराए के मकान मेें रहते थे। वह सेना में सिविलियन के पद पर थे। उनकी ड्यूटी केंट एरिया में लगी थी। तुलसी रामसेन का काम था कि कोई भी व्यक्ति भीतर आने पर क्वारेंटाइन कराने की ड्यूटी करते थे। सेना के जवानों की जांच करके अंदर भेजते थे। गुरूवार को तुलसी ड्यूटी पर थे। अंदर मैदान में लाइट के खंभे पर बंधे तार पर कपड़े सुखाने डाल रहे थे। अचानक तार में करंट आने से वह जमीन पर गिर गए थे। लोगों ने उसे सिविल अस्पलात में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने दोपहर 12:15 बजे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

कोरोना से मौत

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया नाथूराम (Nathuram) पिता हलके उम्र 70 साल जेल बंदी थे। नाथूराम की 22 सितंबर को तबियत बिगड़ने के कारण हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे कोराना बताया था। जब से उसका कोरोना वार्ड में इलाज चल रहा था। गुरूवार रात 11:15 पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। नाथूराम कोराना से ग्रसित थे। इसी कारण उसके शव को बिना पीएम के दफना दिया था। इधर, ग्राम घाटखेड़ी सुखी सेवानिया निवासी मदन सिंह पिता कांशीराम उम्र 60 साल की बुधवार रात घर में मौत हो गई। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी से होती थी कलह, फांसी पर झूला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!