Bhopal News: टोकने पर कुत्ते की जंजीर खोलकर लपका दिया

Share

Bhopal News: बचाने आए एक अन्य व्यक्ति के पीछे भी कुत्ते को दौड़ाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कमला नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक व्यक्ति जो किसी दूसरे व्यक्ति के घर के सामने बैठा था। इस बात पर उसको टोका गया तो वह नाराज हो गया। थोड़ी देर बाद घर से पालतू कुत्ते को लाकर उस व्यक्ति पर लपका दिया जिसने हटने के लिए बोला था। इसके बाद जो भी बचाव करने पहुंचा उसके पीछे कुत्ते को दौड़ाया गया।

दोनों पैरों में काटा

कमला नगर थाना पुलिस ने 16—17 जुलाई की रात लगभग सवा बारह बजे धारा 289/506 (पालतू कुत्ते से कटाना और धमकाना) का केस दर्ज किया गया। शिकायत हेमंत कुमार यादव पिता सुखचंद्र यादव उम्र 35 साल ने दर्ज कराई है। वह कोटरा गांव में किराए से रहता है। पेशे से ड्रायवर हेमंत कुमार यादव (Hemant Kumar Yadav) को पालतू कुत्ते ने दोनों पैरों में काट लिया था। उसने बताया कि उसके घर के सामने प्रमोद कुश्वाहा (Pramod Kushwaha) बैठा हुआ था। जिसको उसने विरोध किया था। इसके बाद वह अपने घर गया। अपने पालतू कुत्ते को लेकर वह आ गया। फिर उसने उसकी जंजीर खोलकर उस पर लपका दिया। संदीप कुशवाहा बचाने आया तो उस पर भी कुत्ता लपका दिया।

पति पर मुकदमा दर्ज

Bhopal News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

इसी तरह मांडवा बस्ती निवासी अजय वाल्मिक पिता कैलाश वाल्मिक उम्र 23 साल की शिकायत पर रंगदारी दिखाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी संजय जाटव (Sanjay Jatav) है। वह छुरी लेकर शराब के लिए 500 रुपए मांगने घर में घुस गया था। इधर, नया बसेरा निवासी 34 वर्षीय पीड़ित महिला ने पति सतीश आसोले (Satish Aasole) के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। वह पत्नी पर शक करता है। पीड़िता ने बताया कि वह घर की देखरेख नहीं करता है। इसलिए उसको बाहर जाकर काम करना पड़ता है। इस बात को लेकर वह आपत्ति जताते हुए अक्सर मारपीट करता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सरेराह हमला किया, ट्रैफिक जाम लगा 

यह भी पढ़ें: हुस्न का पहले जलवा, फिर आपको जंजाल में कैसे फांस देेती है सोशल मीडिया की यह गैंगस्टर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!