शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया को भी झूठ बोलना सिखा दिया- कमलनाथ

Share

किसान कर्जमाफी पर कमलनाथ ने साधा निशाना, देखें वीडियो

Kisan Karjmafi
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश में किसान कर्जमाफी (Kisan Karjmafi) पर सियासत जारी है। एक तरफ कांग्रेस का दावा है कि कमलनाथ सरकार (Kamalnath Govt) ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया था। कांग्रेस के इस दावे पर विधानसभा में मुहर भी लग चुकी है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा इसे लगातार खारिज करती आई है। आज भी कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान सामने आया है। भाजपा का कहना है कि कर्जमाफी हुई ही नहीं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले शिवराज सिंह चौहान झूठ बोला करते थे। अब उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी झूठ बोलना सिखा दिया है।

कमलनाथ का दावा

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के 50 लाख किसानों ने कर्जमाफी का आवेदन किया था। इनमें से कुछ टेक्स पेयर थे, कुछ ने घर बनाने के लिए कर्ज लिया था। उन्हें छोड़कर बाकि किसानों का कर्जमाफ करने की प्रक्रिया चल रही थी। दो चरणों में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ भी किया गया। तीसरा चरण भी शुरु होने जा रहा था। लेकिन सरकार गिरा दी गई।

सुनिए क्या कहा कमलनाथ ने

श्वेतपत्र लाएगी सरकार

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसान कर्जमाफी पर श्वेतपत्र लाने की बात कही है। उनका कहना है कि कांग्रेस झूठ बोल रही है। विधानसभा में दिए गए जवाब को भी कमल पटेल गलत बता रहे है। लिहाजा अब भाजपा श्वेतपत्र लाकर स्थिति को स्पष्ट करने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: मंत्री का शाहपुरा थाने में धरना

यह भी पढ़ेंः मास्क न पहनने पर घिरे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मांगी माफी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!