Bhopal News: गांजे के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Share

Bhopal News: साढ़े आठ सौ ग्राम गांजा हुआ बरामद, माल सप्लाई करने वाले के संबंध में पूछताछ जारी

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो महिलाओं को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया और शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने की है। पुलिस दोनों महिलाओं से उन्हें गांजा देने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

सड़क पर सप्लाई लेकर मामला टाल रही

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार हबीबगंज स्थित दुर्गा नगर के पास सोनू मीणा पति संजय मीणा उम्र 29 साल को गिरफ्तार किया गया। वह दुर्गा नगर इलाके में ही रहती है। सोनू मीणा (Sonu Meena) बंगलों में काम भी करती है। उसके कब्जे से पुलिस ने 690 ग्राम गांजा बरामद किया। उसके खिलाफ पुलिस ने 17/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया। इसी तरह शाहजहांनाबाद पुलिस ने 150 ग्राम गांजा शकीला पति शेख इकरार उम्र 38 साल से बरामद किया। उसके खिलाफ 34/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया। वह मदर इंडिया कॉलोनी (Mother India Colony) में रहती है। शकीला (Shakeela) से गांजा देने वाले व्यक्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बरामद गांजा की कीमत करीब 21 हजार रूपए बताई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मां के सामने मैकेनिक बेटे को पीटा
Don`t copy text!