Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Share

Bhopal News: जेल विभाग तैनात कर्मचारी की फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी लाश

Bhopal News
एमपी नगर थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। जेल विभाग के एक कर्मचारी ने फांसी लगा ली। यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी के एमपी नगर इलाके की है। गांधी नगर इलाके में भी एक ढ़ाबे के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत  हो गई है।

कॉलोनी में झूठ बोलकर किया प्रवेश

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार 14 फरवरी की सुबह लगभग 6 बजे परसराम ने एक व्यक्ति की मौत की सूचना दी थी। एमपी नगर पुलिस मर्ग 4/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई राम शंकर खरे ने बताया प्रदीप कनोजिया पिता राम दास कनोजिया उम्र 50 साल था। वह जेल रोड़ के नजदीक पुलिस लाईन कॉलोनी में रहते थे। प्रदीप कनोजिया जेल में धोबी के पद पर तैनात थे। वह अरेरा हिल्स स्थित ग्रीन मेंडोज कॉलोनी में दूध देने का काम भी करते थे। वह 13—14 की दरमियानी रात लगभग साढ़े तीन बजे ग्रीन मेंडोज पहुंचे थे। कॉलोनी में तैनात गार्ड ने उनसे आने का कारण पूछा था। गार्ड़ को उन्होंने बताया कि वह बाहर से आए है। उन्हें फ्रैश होने जाना है। सुबह लोगों ने अंदर बने गेट पर उनका शव नायलोन की रस्सी से लटका देखा था।

बीमारी का शक जता रही पुलिस

एमपी नगर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनकी मौत से परिवार में शोकाकुल का माहौल है। जिस कारण परिजनों ने बयान पुलिस ने दर्ज नहीं किए है। गांधी नगर पुलिस के अनुसार 14 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे जीतू पाल ने एक कर्मचारी के मौत की सूचना दी थी। जीतू पाल ने पुलिस को बताया कि वह प्रिंस ढ़ाबा के संचालक है। हरि सिंह उम्र 45 साल उनके यहां करीब दो साल से काम कर रहा था। वहां के लोगों को उसने बिहार का रहने वाला बताया था। इसके अलावा उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। जीतू उसका इलाज प्रायवेट अस्पताल में करा रहे थे। खांसते समय उसकी खांसी से खून आता था। घटना वाले दिन वह शौच के लिए गया था। उसे खांसी आई और वह वही बेसुध होकर गिर पड़ा। गांधी नगर पुलिस मर्ग 3/22 दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई दिनेश तिवारी के पास है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: 76 साल के बूढ़े पिता को बेटे ने किया बेघर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!