Bhopal News: बुजुर्ग ने जहर खाकर की खुदकुशी 

Share

Bhopal News: पत्नी की मौत के बाद अक्सर जाता था विश्राम घाट, जहर खाकर बेटे को लगाया था फोन

Bhopal News
थाना बैरागढ़— फाइल फोटो

भोपाल। बुजुर्ग ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वह पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में रहता (Bhopal Suspicious Death) था। ऐसा कदम उठाने से पहले उसने बेटे को फोन भी लगाया था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। इधर, तलैया थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों की मौत के मामले में मर्ग कायम किया है। दोनों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। शव पीएम के बाद मॉर्चुरी रूम में सुरक्षित रखा गया है।

भाई को घर भेजा

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार 14 फरवरी की दोपहर लगभग डेढ़ बजे सुदिती अस्पताल से डॉक्टर नरेंद्र ने एक वयोवृद्ध के मौत की सूचना दी थी। जांच अधिकारी भंवर लाल (Bhavar Lal) ने बताया शव की पहचान आरके राजपाल पिता कृपाल दास उम्र 70 साल के रूप में हुई है। वह कोहेफिजा इलाके के विजय नगर इलाके में रहते थे। उनकी पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। पत्नी की मौत से वह दुखी रहते थे। वह पत्नी को याद करते हुए अक्सर विश्राम घाट जाया करते थे। घटना वाले दिन भी वह बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट से लौटे थे। आरके राजपाल (RK Rajpal) ने सुजालपुर में नौकरी करने वाले बेटे को फोन पर बताया कि उन्होंने जहर खाया है। बेटे ने यहां रहने वाले छोटे भाई विनीत को फोन पर घटना की जानकारी दी थी। विनीत उन्हें लेकर सुदिती अस्पताल पहुंचा था।

यहां मिली थी लाशें

सुदीति अस्पताल में करीब तीन—चार घंटे आरके राजपाल ने जीवन और मौत से संघर्ष किया। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 5/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इधर, तलैया पुलिस ने 14 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। यह सूचना संतोष यादव ने पुलिस को दी थी। उन्होंने सुलभ कॉम्पलेक्स के पास केवडे का बाग के नजदीक एक 35 वर्षीय पुरुष का शव मिला था। वहीं तलैया पुलिस को रात लगभग साढ़े दस बजे सतीश ओनकर ने सिटी सेंटर के नजदीक एक 50 वर्षीय व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। दोनों शवों की पहचान फिलहाल अभी नहीं हो सकी है। तलैया पुलिस मर्ग 9—10/22 दर्ज कर परिजनों को तलाश रही है।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के बाद सामने आया संकट 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!