Bhopal News: दो मकानों में चोरी की वारदात 

Share

Bhopal News: बंसल अस्पताल के डॉक्टर के मकान से सोने—चांदी जेवरात समेत 70 हजार रूपए गायब, फिर किसान के घर चोरी

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। बंसल अस्पताल के एक डॉक्टर के मकान मेें चोरी की वारदात हुई है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के कोलार थाना क्षेत्र की है। इधर, राजधानी के भोपाल देहात क्षेत्र के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में चोरों ने फिर किसान के मकान में धावा बोला (Bhopal Theft Case)। किसान के बचत का पैसा बटोरकर चोर भाग गए। दोनों स्थानों से सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत एक लाख रूपए का माल गायब हुआ है।

विदिशा गया था परिवार

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 14 फरवरी की रात लगभग साढ़े नौ बजे 124/22 धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत अंशुल विहार कॉलोनी निवासी बाल कृष्ण पाण्डे पिता शिव नारायण पाण्डे उम्र 39 साल ने दर्ज कराई है। वह शाहपुरा स्थित बंसल अस्पताल में डॉक्टर है। बाल कृष्ण पाण्डे (bal Krishan Pandey) घटना के दौरान परिवार के साथ विदिशा गए थे। वहां से लौटने पर चोरी की जानकारी मिली थी। मकान का ताला तोड़कर चोर अलमारी में रखे सोने—चांदी के जेवर, नगदी 15 हजार रूपए समेत 70 हजार का माल ले गए है। इधर, ईटखेड़ी थाना पुलिस ने 42/22 धारा 454/380 (दिन में चोरी) की एफआईआर 14 फरवरी की रात लगभग साढ़े आठ बजे दर्ज की है। शिकायत ग्राम निपानिया जाट निवासी हरनाम सिंह कुशवाह पिता सुखलाल कुशवाह उम्र 45 साल ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोपहर पत्नी और बच्ची रिश्तेदार के यहां गंगा पूजा में करोद गए थे। जबकि वे कुंदी लगाकर खेत गए थे। वहां से शाम पांच बजे आकर देखा तो कुंदी खुली थी। अलमारी का लॉक टूटा था। उसमें रखी पत्नी की पायल और बचत के 10 हजार रूपए गायब थे। चोरी गई संपत्ति की कीमत पुलिस ने 14 हजार रूपए बताई है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला को उसकी पड़ोसन ने चाकू मारा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!