Bhopal News: सड़क दुर्घटना मामले में एफआईआर दर्ज 

Share

Bhopal News: डेढ़ महीने पहले हुई थी दुघर्टना, अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज मामला ठंडे बस्ते में डाला

Bhopal News
मिसरोद थाना जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। मिसरोद इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना भोपाल सिटी के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई थी। यह हादसा डेढ़ महीने पहले हुआ था। जिस वाहन से दुर्घटना हुई उसका पुलिस अब भी पता नहीं लगा सकी। हालांकि अब इस मामले में अज्ञात वाहन पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

भाई के पास आया था

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 14 फरवरी की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे 106/22 304—ए लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारकर व्यक्ति की मौत का मामला दर्ज किया है। यह हादसा इंडस टाउन के नजदीक 9 जनवरी की सुबह लगभग साढ़े दस बजे हुआ था। मृतक अजय विश्वकर्मा पिता गोविंद विश्वकर्मा उम्र 30 साल था। वह होशंगाबाद के गांव नाकटूआ तहसील सोहागपुर का रहने वाला था। वह पुताई का काम करता था। अजय विश्वकर्मा का भाई विजय कौशल नगर में रहता है। काम की तलाश मेें तीन—चार दिन पहले ही वह भाई के पास रहने आया था। रात लगभग साढ़े दस बजे किसी वाहन वाले ने उसे टक्कर मार दी थी। अस्पताल में डॉक्टर मोहित गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मिसरोद पुलिस मर्ग 1/22 दर्ज किया था। जांच में परिजन और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटैज भी पुलिस ने खंगाले थे। लेकिन, टक्कर मारने वाले वाहन का कोई पता नहीं लगा।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत 
Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!