Bhopal News: पत्नी को बेलन मारकर पति ने सिर फोड़ा

Share

Bhopal News: पत्नी का आरोप कई महिलाओं के साथ है अवैध संबंध, नशा करके घर आता था हमलावर पति

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहेत्तर संबंधों के चलते घरेलू कलह का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। इसमें एक महिला जख्मी है जो हक अस्पताल में भर्ती है। उसको सिर पर बेलन की गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बच्चों ने अस्पताल में मां को कराया भर्ती

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार मारपीट की यह घटना 26 मार्च को हुई थी। जिसमें जख्मी महिला 45 वर्षीय है। उसने बताया कि उसके सिर पर पति ने बेलन मारकर हमला किया था। वह घर पर अक्सर नशे की हालत में आता है। उसके कई अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध है। जिसका पीड़िता ने विरोध किया था। उसका कहना था कि वह ज्यादा मुंह चलाने लगी है। इसी विवाद पर उसने बेलन से उसको पीटकर लहुलूहान कर दिया। मामले की जांच एसआई अकल सिंह (SI Akal Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने बयानों के आधार पर 104/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। महिला को उसके बच्चों ने हक अस्पताल (Haq Hospital) में भर्ती कराया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक की टक्कर से जख्मी बालक की मौत
Don`t copy text!