Satna Brutal Murder Case: बोरे में भरकर पत्नी के शव को ले जा रहा था पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

पत्नी के चरित्र पर करता था शक, पड़ोसियों ने दी थी पुलिस को जानकारी

Satna Brutal Murder Case
सांकेतिक फोटो

सतना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले से एक निर्मम हत्याकांड (Satna Brutal Murder Case) की खबर आ रही है। यहां एक पति ने पत्नी की पत्थर से वार करके हत्या कर दी थी। इसके बाद वह शव को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने जा रहा था। आस—पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद उसको शव के साथ रंगे हाथों दबोच लिया गया।
जानकारी के अनुसार यह दिल दहला देने वाला हत्याकांड सतना जिले के कोलगंवा थाना क्षेत्र का हैं। यहां टिकुरिया टोला इलाके में एक परिवार किराए से रहता है। हत्याकांड को मंगलवार रात अंजाम दिया गया था। पुलिस को खबर मिली थी कि मकान से महिला की चीख—पुकार सुनाई दे रही थी। पति—पत्नी के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। लेकिन, कुछ देर बाद वह पुकारने की आवाज आना बंद हो गई। सुबह पति बोरे में कुछ ले जाता पड़ोसियों को दिखा था। जिसके बाद शक होने पर थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी 41 वर्षीय राजेश पाल है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है।

ऐसे मारा पत्नी को
राजेश पहले सब्जी का ठेला लगाता था। इसके बाद वह डेयरी पर काम करने लगा। उसने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी पूजा पर शक करता था। इस कारण घर पर अक्सर तनाव बना रहता था। उसकी मंगलवार रात कहासुनी हुई थी। दरअसल, कुछ दिन पहले पूजा 10 दिन तक अचानक गायब रही। इसी बात को लेकर उसका विवाद शुरू हुआ। उस वक्त पूजा के साथ मारपीट के दौरान उसने पत्थर सिर पर मार दिया था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी। शव को देखकर वह बदहवास हो गया था। इसलिए वह उसको ठिकाने लगाने बोरे में भरकर ले जा रहा था। पुलिस ने बोरे के अलावा हत्या में प्रयुक्त पत्थर को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूजा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: राजधानी के देहात क्षेत्र में दो गुट आमने—सामने
Don`t copy text!