Bhopal News: फीस मांगने पर होम ट्यूटर को कमरे में बंद कर पीटा

Share

Bhopal News: आरोपी महिला के बच्चों को पढ़ाती थी ट्यूशन, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। फीस मांगने पर होम ट्यूटर को कमरे में बंद करके पीटा गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता महिला है जो आरोपी महिला के घर पर उसके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी।

इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 31 जनवरी की शाम सात बजे हुआ था। शिकायत 42 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह शाहजहांनाबाद स्थित कच्ची मस्जिद में रहती हैं। वह होम ट्यूटर का काम करती है। इस मामले आरोपी फरहा नाम की महिला को बनाया गया है। होम ट्यूटर (Home Tutor) ने फीस मांगी तो आरोपी महिला का कहना था कि उसने एक पखवाड़े ही बच्चे को पढ़ाया है। जबकि होम ट्यूटर का दावा था कि वह एक महीने से लगातार आकर बच्चों को पढ़ा रही है। विवाद बढ़ा तो उसने एक तमाचा मार दिया। इसके बाद उसने शोर मचाया तो कमरे में बंद कर हाथ—मुक्को और डंडे से पीटना शुरु कर दिया। यह बात पीड़ित ने पति को बताई जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 56/24 धारा 294/323/506/342 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और बंधक बनाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Drug Racket: अफ्रीका भेजी जा रही ड्रग की खेप पकड़ाई
Don`t copy text!