Bhopal News: लॉज में वृद्ध ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: पुलिस को सुसाइड नोट मिला लेकिन यह बोलकर जांच अधिकारी ने कर लिया किनारा, भतीजे की मदद से पता चली थी पुलिस को जानकारी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लॉज के भीतर पंखे पर लटकी हुई वृद्ध की लाश मिली है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन, उसमें क्या लिखा है इसको पुलिस ने बताने से इंकार कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस खुदकुशी का मामला बता रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मंदिर जाने का घर से बोलकर निकले

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार घटना 1—2 जनवरी की दरमियानी रात हुई थी। जिसकी जानकारी हर्षित अग्रवाल (Harshit Agrawal) पिता प्रमोद अग्रवाल उम्र 23 ने दी थी। वह राजगढ़ जिले के ब्यावरा में रहता है। हर्षित अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि खुदकुशी करने वाले उसके चाचा सुरेश अग्रवाल (Suresh Agrawal) है। वह घर से मंदिर जाने का बोलकर गए थे। इसके बाद वह शाम तक वापस घर नहीं आए। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पता लगाया तो वह हनुमानगंज स्थित शांति लॉज (Shanti Lodgej) का निकला। यहां आकर देखा तो सुरेश अग्रवाल पंखे पर लटके हुए थे। मृतक सुरेश अग्रवाल पिता स्वर्गीय मदनलाल अग्रवाल उम्र 64 साल का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। वे ब्यावरा में ही स्थित घर पर ही छोटी किराना दुकान चलाते थे। इस मामले की जांच एसआई शिवराम वर्मा (SI Shivram Verma) कर रहे हैं। उन्होंने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की है लेकिन उसमें क्या लिखा है उसको बताने से इंकार कर दिया। हनुमानगंज पुलिस मर्ग 03/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
Don`t copy text!