Bhopal News: दो साल पहले की थी जब कोशिश तभी परिजनों को लेनी थी सुध

Share

Bhopal News: अब फांसी के फंदे से उतारकर शव पीएम के लिए पहुंचाया गया, नशे की बुरी लत बताई जा रही वजह

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नशा विनाश का कारण है। वह मन में बुरे प्रभाव पैदा करता है। उस अवस्था में सोचने की समझ शून्य हो जाती है। इसी बुरी लत के कारण एक युवक की जान चली गई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। युवक ने फांसी लगाई थी। ऐसा उसने दो साल पहले भी किया था। लेकिन, परिजनों ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। फिलहाल इसके अलावा कोई दूसरे तथ्य पुलिस को पता नहीं चले हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जांच के सवाल पर यह बोल रही है पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार खुदकुशी करने वाला युवक हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में सफाई कर्मचारी था। मामले की जांच एसआई कौशलेंद्र सिंह (SI Koshlendra Singh)  कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव की पहचान हल्के (halke) पिता जगमोहन उम्र 56 साल के रूप में हुई है। वह पिपलानी में स्थित 100 क्वार्टर झुग्गी बस्ती में रहता है। हल्के ने 28 मई की शाम 6 बजे के बाद यह कदम उठाया। इससे पहले उसने परिवार के साथ बैठकर भोजन किया था। उसके बाद वह दूसरी झुग्गी में चला गया था। यहा शराब के नशे में उसने फांसी लगा ली। पुलिस को झुग्गी का दरवाजा खुला मिला। मौत होने की सूचना हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर पवन ने पुलिस को दी थी। पिपलानी पुलिस मर्ग 25/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। ऐसी अवस्था में 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श देते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो गुटों के बीच घमासान
Don`t copy text!