Bhopal News: मौत की वजह जानकार पुलिस तय कर चुकी है खात्मा लगाने की 

Share

Bhopal News: परिजनों से बोलता था कोई उसे मारने वाला है, डॉक्टर कर रहे थे डिप्रेशन का इलाज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। डिप्रेशन के शिकार एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक जांच में जो बातें सामने आई है उसके बाद प्रकरण में पुलिस को किसी तरह का संदेश नहीं है। हालांकि पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जिसके बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

बेटे ने पुलिस को यह दी जानकारी

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार घटना 31 मई और 1 जून की रात को हुई थी। छोला मंदिर पुलिस मर्ग 21/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच एएसआई युसूफ खान (ASI Yusuf Khan) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव की पहचान तुलसीराम रैकवार (Tulsiram Raikwar) पिता स्वर्गीय चदरिया रैकवार उम्र 60 साल के रूप में हुई। वे प्रेम नगर (Prem Nagar) में रहते थे। फांसी के फंदे पर सबसे पहले उनकी पत्नी इमरती रैकवार (Imarti Raikwar) ने देखा था। जिसके बाद बेटे दिनेश कुमार रैकवार (Dinesh Kumar Raikwar)  ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जांच में पता चला है कि तुलसी राम रैकवार डिप्रेशन का शिकार था। वह परिजनों से कहता था कि उसे कोई मारने वाला है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि ऐसा प्रतीत होता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: डीटीएच वाले का ग्राहक पर ही आ गया दिल
Don`t copy text!