Bhopal News: कार चालक के खिलाफ एफआईआर 

Share

Bhopal News: बाइक से दूध बांटने निकले व्यक्ति को मारी थी टक्कर, ऐसी जगह चढ़ गए थे कार के पहिए जिसमें गई थी जान

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। दुर्घटना के एक मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर इलाके में हुई थी। तीन दिन पहले हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हुई थी। वह घटना के वक्त दूध बांटने जा रहा था। हादसे में उसकी जान बच जाती। लेकिन, कार का पहिया उसके शरीर के उस हिस्से ​से गुजरा जिसमें बहुत कम उम्मीद जीवन की बचती थी।

इस आधार पर दर्ज किया गया सड़क दुर्घटना का मामला

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 29 मई को हुई थी। जिसकी सूचना हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर आनंद ने दी थी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 24/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। यह जांच पूरी हो गई। जिसके बाद 1 जून को 106/23 धारा 304—ए लापरवाही से वाहन चलाकर हुई दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण को दर्ज करने के लिए रोहित मारण (Rohit Maran) और बंटी मारण (Bunty Maran) के बयान दर्ज किए गए। सड़क दुर्घटना में कुमेर सिंह मारण (Kumer Singh Maran) पिता भंवरजी मारण उम्र 50 साल की मौत हुई थी। वह शाजापुर (Shajapur) जिले के काला पीपल थाना क्षेत्र के ग्राम काकरिया के रहने वाले थे। फिलहाल वे गांधी नगर इलाके में रहते थे।

डॉक्टरों ने यह दी थी जानकारी

सड़क दुर्घटना रात साढ़े आठ बजे हुई थी। उस वक्त कुमेर सिंह मारण बाइक से दूध बांटने निकले थे। दुर्घटना होली फैमिली स्कूल (Holi Family School) के सामने हुई थी। वे शांति नगर जा रहे थे। सड़क पार करते वक्त कार एमपी—04—सीयू—6708 के चालक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना (Bhopal News) में दाहिनी कलाई टूट गई थी। इसके अलावा प्रायवेट पार्ट के पास से कार का पहिया निकला था। हादसे के बाद बेटा रोहित मारण अस्पताल लेकर पहुंचा था। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।  पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालक के गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Corrupt Officer : चोर की एसयूवी से महीनों ऐश करता रहा पुलिस अधिकारी, पोल खुली तो नंबर प्लेट हटाकर जब्त कराई गाड़ी
Don`t copy text!