Bhopal News: बाइक की टक्कर से बायां पैर टूटा

Share

Bhopal News: लघुशंका के बाद पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी थी टक्कर, पीपुल्स अस्पताल के बाद जिंदाल अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति का बायां पैर टूट गया। यह सड़क दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर इलाके में हुई थी। जख्मी को पहले पीपुल्स अस्पताल फिर वहां से जिंदाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को अस्पताल से मिली थी।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस ने इस मामले 252/23 धारा 279/337/338 (लापरवाही से वाहन चलाकर, दुर्घटना में चोटिल करना और दुर्घटना में फ्रैक्चर होने का मामला) दर्ज किया है। हादसा 31 मई की दोपहर लगभग दो बजे हुआ था। जिसमें जख्मी शंकर लाल लोधी (Shankar Lal Lodhi) पिता कंधार सिंह लोधी उम्र 52 साल है। वे सुखी सेवनिया स्थित ओमकारा सेवनिया (Omkara Sewaniya) के पास झुग्गी बस्ती में रहते हैं। उन्हें एमपी—04—क्यूपी—8315 के चालक ने टक्कर मारी थी। दुर्घटना अयोध्या एक्सटेंशन गेट के पास हुई थी। जिंदाल अस्पताल में भर्ती शंकर लाल लोधी ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह आनंद नगर (Anand Nagar) से अपने घर बाइक एमपी—38—एमएच—1550 से जा रहा था। दुर्घटना उस वक्त हुई जब वह लघुशंका के बाद अपनी बाइक के पास जा रहा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बदमाश पर चली या मारी गोली
Don`t copy text!