Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: शराब पीने की बुरी लत से घिरा था, पीएम के लिए भेजा शव

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुलिस को पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश लटकी मिली है। वह शराब पीने की बुरी लत से घिरा हुआ था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

फांसी लगाने से पहले शराब पी

पुलिस के अनुसार मृतक मूलत: सागर (Sagar) का रहने वाला था। शव की पहचान राम सिंह आदिवासी (Ram Singh Adiwasi) पिता कोमल सिंह आदिवासी उम्र 35 साल के रूप में हुई। वह इन दिनो अवधपुरी (Awadhpuri) में रीगल टाउन (Regal Town) के पास अपनी पत्नि के साथ किराये से रहता था। राम सिंह आदिवासी को शराब पीने की बुरी लत थी। जिसको लेकर उसका पत्नी से अक्सर विवाद भी होता था। उसे पत्नी ने घर के बाहर जामुन के पेड़ पर लटके देखा था। राम सिंह आदिवासी ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। घटनास्थल से पुलिस को शराब का क्वार्टर और डिस्पोजल गिलास मिले है। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि खुदकुशी से पहले उसने शराब पी थी। खुदकुशी करने की जानकारी दिलीप आदिवासी (Dilip Adiwasi) ने पुलिस को दी थी। अवधपुरी पुलिस मर्ग 16/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। ऐसे लक्षण मिलने पर 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चिकित्सक निशुल्क परामर्श देते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हवलदार का असामायिक निधन
Don`t copy text!