Bhopal News; ढ़ाई महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर

Share

Bhopal News: सड़क दुर्घटना में हुई थी महिला की मौत, बेटा चला रहा था बाइक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लगभग ढ़ाई महीने पहले हुई सड़क दुर्घटना में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में हुई थी। दुर्घटना में महिला की मौत हुई थी। उसे जख्मी हालत में बेटा अस्पताल लेकर पहुंचा था।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार यह प्रकरण 6 जुलाई को दर्ज किया गया। जिसमें 498/23 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई दुर्घटना में मौत का मामला) दर्ज किया गया है। इससे पहले  ने 24 अप्रैल को बैरसिया पुलिस मर्ग 18/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान गवाहों गणेश राम गुर्जर (Ganesh Ram Gurjar) और मुशर्रफ खां (Musharraf Khan) के बयान दर्ज किए गए। दुर्घटना घटना वाले दिन सुबह 11 बजे हुई थी। हादसा ग्राम कचनारिया के आगे पुलिया के पास हुआ था। हादसे के वक्त वृद्ध महिला एमपी—04—जेडए—5190 पर सवार थी। महिला को सिर पर गंभीर चोट आई थी। महिला बाइक से उछलकर गिरी थी। मौत होने की जानकारी श्री साई अस्पताल (Shri Sai Hospital) से डॉक्टर आरसी व्यास ने दी थी। शव की पहचान कमला बाई गुर्जर (Kamla Bai Gurjar) पति अमर सिंह गुर्जर उम्र 65 साल रूप में हुई थी। वह बैरसिया के गोडिया सनखेड़ा इलाके में रहती थी। कमला बाई गुर्जर को जख्मी हालत में उसका बेटा चंदन सिंह गुर्जर (Chandan Singh Gurjar) अस्पताल ले गया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फेरे के पहले सुहागरात
Don`t copy text!