Bhopal News: नर्सिग छात्रा से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: कॉलेज के ही कर्मचारी ने पकड़ा सरेराह हाथ, शोर मचाने पर भागा

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। एकेडमी ऑफ नर्सिग हेल्थ साइंस की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ (Bhopal Molestation News) की घटना हुई है। इस संबंध में भोपाल के कोलार थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। आरोपी ने सरेराह इस वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद वह मौके से भाग गया। आरोपी उसी कॉलेज का कर्मचारी है जहां पीड़िता पढ़ाई (Collage Student Molestation News) करती है।

स्कॉलरशिप रोकने की दी धमकी

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 14 नवंबर की शाम लगभग सात बजे धारा 354—क/1—आई/354—क—1—2/354—क—1/5/354—घ/506 (छेड़छाड़, पीछा कर परेशान, गंदी बात के लिए उकसाना, और धमकाने) का प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 26 साल है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी मनीष नागले (Manish Nagle) है। वह एकेडमी ऑफ नर्सिग हेल्थ साइंस कॉलेज में कर्मचारी है। कॉलेज में उसके पास स्कॉलरशिप देने की जिम्मेदारी है। छेड़छाड़ की घटना 12 नवंबर को हुई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी का कहना था कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया है। इसलिए वह उसके साथ समय बिताए। शराब पीए और पार्टियां करें। उसने धमकी दी थी कि यदि ऐसा नहीं किया तो उसकी स्कॉलरशिप में अड़चनें पैदा करेगा। उसे परेशान करने के लिए वह उसका पीछा भी करता था। पुलिस का कहना है कि युवती के आरोपों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद वास्तविकता सामने आएगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   एमपी का ऑक्सीजन टैंकर यूपी पुलिस ने किया अगवा
Don`t copy text!