Bhopal News: झांसा देकर पहले अस्मत लूटी फिर हाथ बांधकर भागा आरोपी 

Share

Bhopal News: जिस फार्म हाउस में करता था चौकीदारी वहां दिया वारदात को अंजाम, डायल—100 पहुंची तो सामने आई पूरी कहानी, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। फॉर्म हाउस में ले जाकर शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। पुलिस के पास यह मामला तब पहुंचा जब फॉर्म हाउस में डायल—100 को बुलाया गया। दरअसल, आरोपी ने वारदात के बाद उसके हाथ बांध दिए थे। वजह का खुलासा होने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसको चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस कारण बनी आरोपी के साथ विवाद की स्थिति

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र लगभग 27 साल है। वह मूलत: रायसेन की रहने वाली है। पति से पारिवारिक कलह के चलते दो साल पहले भोपाल आ गई थी। यहां वह आरोपी नर्बदा कुशवाह (Narbada Kushwah) के घर के नजदीक रहती थी। नर्बदा कुशवाहा फार्म हाउस में सिक्योरिटी गार्ड था। पीड़िता का आरोप है कि वह आरोपी से पैसों का लेन—देन करती थी। रकम मांगने पर वह उसे यह बोलकर ले गया कि आज वह पूरी पैसा वापस कर देगा। ऐसा बोलकर आरोपी बाइक में बैठाकर उसे ले गया। लेकिन, फार्म हाउस में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसके बाद उसका हाथ बांधकर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस के पास यह पूरी घटना तब पहुंची जब पीड़िता ने बंधे हाथ खोलकर मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बयानों के आधार पर 109/23 धारा 376—2—एन/342/506 (कई बार ज्यादती, बंधक बनाना और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी चाहता था कि महिला पति को तलाक दे। जिसके बाद वह उससे शादी करेगा। लेकिन, पीड़िता यह नहीं चाहती थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft: तरूण पुष्कर मैनेजर के सूने मकान में चोरों का धावा
Don`t copy text!