Bhopal News: पत्नी और बेटे पर पति ने तानी बंदूक 

Share

Bhopal News: महिला अपराध को लेकर अफसर जितने संवेदनशील है उतने मैदानी अधिकारी नहीं, ऐसा होता तो जांच करने वाले अफसर यह जवाब नहीं देते

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला हिंसा में जीरो टॉलरेंस सरकारी की नीति है। इस ध्येय को पूरा करने के लिए एमपी डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना (DGP Sudhir Kumar Saxena) भी अडिग है। हालांकि मैदान में यह कितना सार्थक है इसकी बानगी एक घटना से उजागर हो जाती है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटे को मारने के लिए बंदूक तान दी थी।

फोन काटा फिर जो जवाब दिया वह हैरान करने वाला

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत 46 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वे तुलसी नगर (Tulsi Nagar) स्थित सरकारी आवास में रहती है। उनके पति पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े है। घटना 29 मई की रात साढ़े दस बजे हुई थी। जिसमें 305/23 धारा 294/506 गाली—(गलौज और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। आरोपी पति नशे की हालत में घर आया था। वह पत्नी को गाली—गलौज कर रहा था। जिसका उसके बेटे ने विरोध किया। तभी उसने दो नाली बंदूक निकाली और मां—बेटे पर तान दी। पत्नी का कहना था कि वह ऐसा अक्सर करते रहते हैं। मामले की जांच एएसआई दिनेश खजुरिया (ASI Dinesh Khajuriya) कर रहे हें। वे संपूर्ण घटनाक्रम से बेखबर थे। उन्होंने कहा कि अभी मौके पर बयान दर्ज करने के लिए नहीं पहुंचा हूं। इसके पूर्व प्रकरण को लेकर प्रतिक्रिया मांगते वक्त उन्होंने मीडिया का नाम सुनते ही फोन काट दिया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत 
Don`t copy text!