Bhopal Minor Rape Case: बच्ची की अस्मत लूटने से बची

Share

Bhopal Minor Rape Case: रोते—रोते मां को बताया आरोपी ने इन अंगों को लगाया था हाथ

Bhopal Minor Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मासूम बच्ची की अस्मत (Bhopal Minor Rape Case) लूटने से बच गई। उसने रोते हुए मां को बताया था कि आरोपी ने उसके किस अंगों को हाथ लगाया था। यह शर्मनाक कर देने वाली घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape Case) के छोला इलाके की हैं। बच्ची मां के साथ रिश्तेदारी में माता पूजन में गई थी। आरोपी बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने ले गया था। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्ले स्कूल में पढ़ती है बच्ची

छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि गुरूवार रात साढ़े ग्यारह बजे 35 वर्षीय महिला ने बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी सात साल की बच्ची के साथ यह घटना हुई है। मां की शिकायत पर आरोपी अभिषेक ठाकुर (Abhishek Thakur) के खिलाफ धारा 376/506/5/6 (बलात्कार, धमकाने और पोस्को एक्ट) का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई उर्मिला यादव (SI Urmila Yadav) ने बताया मासूम पीड़िता थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पिता प्रायवेट काम करते है। मासूम इस साल केजी—2 में पढ़ रही है। मासूम बुधवार दोपहर मां के साथ उसकी बुआ की बेटी के माता पूजन में गई थी। मां काम में व्यस्त थी। मासूम आंगन में खेल रही थी। अभिषेक ठाकुर मासूम के पास आया और टॉफी दिलाने का बोलकर वह उसको साथ ले गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली का यह एसीपी जिसकी भोपाल पुलिस बिना एफआईआर गुपचुप कर रही है इसलिए तलाश

यह भी पढ़ें:   उपचुनाव : परिणाम से पहले ही मैजिक नंबर जुटाने की कवायद

यह की थी घिनौनी हरकत

जांच अधिकारी ने बताया रिश्तेदारों के लिए खाना दूसरी जगह बन रहा था। मासूम को आरोपी उसके चाचा की छत पर ले गया। वहां उसने पहले मासूम को बुरी नीयत से चूमा था। इसके बाद आरोपी ने उसके कोमल अंगों को हाथ (Bhopal Minor Girl Bad Touch) लगाना शुरु कर दिया। आरोपी की घिनौनी हरकत की वजह से मासूम रोने लगी। बच्ची को रोता देख आरोपी घबरा गया। वह उसे छोड़कर भाग गया। मासूम रोते हुए मां के पास पहुंची। उसने जब रोने की वजह पूछी तो रोते-रोते आरोपी की हरकतों को बताया। पुलिस ने आरोपी 21 वर्षीय गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया निवासी अभिषेक ठाकुर को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!