Bhopal Crime News: उस्ताद पूछकर मार दी पेट में छुरी

Share

Bhopal Crime News: बाइक सवार दो अज्ञात लड़कों ने की थी वारदात, मामूली धारा में दर्ज किया मामला

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बाइक सवार दो व्यक्तियों ने गैस एजेंसी के एक चालक को पेट में छुरी मारकर लहुलूहान (Bhopal Knife Attack Case) कर दिया। घटना से पहले बाइक सवार दोनों युवकों ने उस्ताद के बारे में पूछा था। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) में स्थित देहात इलाके की है। पुलिस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। हालांकि पुलिस की एफआईआर में लगी धारा में वह जरुर कठघरे में आ रही है।

गैस एजेंसी की गाड़ी चलाता है जख्मी

खजूरी थाना पुलिस ने बताया गुरूवार रात रिलायंस डिपो के पास एक व्यक्ति को किसी ने छुरी मार दी। जख्मी व्यक्ति की पहचान दीपक पटेल (Deepak Patel) पिता रघुराज सिंह कुर्मी उम्र 25 साल निवासी थाना त्यौंदा जिला विदिशा (Vidisha) के रूप में हुई है। दीपक को 108 से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दीपक बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसी कारण उसके दोस्त अब्दुल मलिक (Abdul Malik) पिता सलीम खान उम्र 24 साल निवासी बागमुफ्ती साहब थाना टीलामजालपुरा ने मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया महेश्वरी रोड लाईंस की गैस सिलेंडर की गाड़ी चलाता है। घटना वाली रात अब्दुल आफिस में था। तभी पेट्रोल पंप से सूचना मिली की दीपक कुर्मी को किसी ने पेट में छुरी मार दी है।

सीसीटीवी से पड़ताल शुरु

अब्दुल घटना की जानकारी मिलते ही स्टाफ के लोगों के साथ रिलांयस डिपो के पास पहुंचा। दीपक भी उसी कंपनी में अब्दुल के साथ गैस की गाड़ी चलाता है। दीपक ने बताया वह पेट्रोल पंप के सामने रोड़ किनारे गाड़ी लगाकर टायरों की गिट्टी निकाल रहा था। तभी दो अज्ञात लड़के बाइक से आए। उन्होंने पूछा आप में से उस्ताद कौन है। दीपक यह सुनकर उनके सामने आया और कहा मैं ही हुं। यह सुनते ही एक लड़के ने छुरी निकाली और पेट की नाभी के नीचे मार दी। वह खून से लथपथ हालत में बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। दोनों लड़कों ने सोचा वह मर गया है यह सोचकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने धारा 324/34 (नुकीली चीज से मारकर चोट पहुंचाई और एक से अधिक आरोपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नशे में धुत्त तीन युवकों ने पीठ पर छुरी मारी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!