MP Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस फायनल रिर्हसल संपन्न 

Share

MP Republic Day Parade: डीजीपी और प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा, हर्षोल्‍लास एवं धूमधाम के साथ मनेगा गौरवशाली 74 वाँ गणतंत्र दिवस

MP Republic Day Parade
लाल परेड मैदान पर मार्च पास्ट करती हुई एक टुकड़ी। तस्वीर पुलिस मुख्यालय जनसंपर्क विभाग से जारी।

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में 74वां गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान (MP Republic Day Parade)  पर आयोजित किया जाएगा। यह समारोह 26 जनवरी को राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल के मुख्‍य आतिथ्‍य में संपन्न होगा। समारोह को लेकर संयुक्‍त परेड और सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्‍यास मंगलवार को लाल परेड मैदान पर किया गया। डीजीपी सुधीर कुमार सक्‍सेना ने परेड और समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गुजरात से आया पुलिस दल होगा शामिल

सातवीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामचन्‍द्र सिंह कुशवाहा (Ramchandra Singh Kushwah)ने प्र‍तीक स्‍वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। ध्वजारोहण कर संयुक्‍त परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैण्ड ने निरीक्षक सुनील कटारे (Sunil Katare) की अगुवाई में राष्ट्र गान की धुन बजाई। मुख्‍य अतिथि के संदेश का प्रतीक स्‍वरूप वाचन भी किया गया। राष्‍ट्रपति के सम्‍मान में जयकारे लगाए गए। हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुन के बीच आर्कषक संयुक्‍त परेड निकली। परेड का नेतृत्‍व भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2018 बैच के अधिकारी अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक बालाघाट आदित्‍य मिश्रा (ASP Aditya Mishra) ने किया। परेड टू-आईसी का दायित्‍व उप पुलिस अधीक्षक एटीएस राहुल कुमार सैयाम(DSP Rahul Kumar Saiyam)  ने निभाया। संयुक्‍त परेड में गुजरात रिजर्व पुलिस बल, अश्‍वरोही दल व श्‍वान दस्‍ता समेत 19 टुकडि़याँ शामिल थीं।

यह टुकड़ियां देगी अतिथि को सलामी

संयुक्‍त परेड में शामिल मध्‍यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल की टुकड़ी का नेतृत्‍व 6 वीं वाहिनी एसएएफ निरीक्षक विजय सिंह मेहरा (Vijay Singh Mehra) ने किया। इसी तरह जिला पुलिस बल एवं शासकीय रेल पुलिस (पुरूष) टुकड़ी का निरीक्षक कपिल कुमार शर्मा, विशेष सशस्‍त्र बल, जिला बल व शासकीय रेल पुलिस की संयुक्‍त महिला टुकड़ी का उप निरीक्षक प्रियंका राय, एसटीएफ टुकड़ी का नेतृत्‍व निरीक्षक अमर सिंह अलावा, हॉक फोर्स टुकड़ी का नेतृत्‍व उप निरीक्षक शिवम मिश्रा, गुजरात रिजर्व पुलिस बल टुकड़ी का निरीक्षक राजूभाई राठवा, जेल विभाग टुकड़ी का सहायक जेल अधीक्षक पंकज कुशवाहा, मध्यप्रदेश होमगार्ड टुकड़ी का उप निरीक्षक मनीष यादव, भूतपूर्व सैनिकों टुकड़ी का सेवा निवृत्‍त कमांडर अनुराग सक्‍सेना, एनसीसी आर्मी विंग (बॉयज) टुकड़ी का सीनियर अंडर ऑफीसर सूर्यप्रताप, सीनियर डिवीजन एनसीसी आर्मी विंग गर्ल्स टुकड़ी का सीनियर अंडर ऑफीसर मुस्‍कान यादव, एनसीसी एयर विंग टुकड़ी का कैडेट सीनियर अंडर ऑफीसर तनुषा भोयर, एनसीसी नेवल विंग टुकड़ी का कैडेट कैप्‍टन राज चौहान, गाइड (गर्ल्स) टुकड़ी का  सुहानी वर्मा (Suhani Verma) ने नेतृत्व किया।

यह रहेगा आकर्षण का केंद्र

स्काउट्स(बॉयज) टुकड़ी का नेतृत्व आदित्‍य तिवारी, पुलिस (बॉयज) टुकड़ी का दुर्गेश सोनी (Durgesh Soni) , श्वान दल का नेतृत्‍व उपनिरीक्षक प्रकाश नारायण शर्मा एवं अश्‍वरोही दल का नेतृत्‍व निरीक्षक राकेश कुमार गौंड ने किया। कार्यक्रम (MP Republic Day Parade) में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं संस्‍कृति विभाग के रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्‍यास भी किया गया। सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में मानसरोवर पब्लिक स्‍कूल, सुभाष उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल, देहली पब्लिक स्‍कूल नीलबड़ एवं सात स्‍कूलों के संयुक्‍त दल द्वारा कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए गए। साथ ही धूलिया एवं गौंड जनजाति के सुप्रसिद्ध लोकनृत्‍यों का अभ्‍यास भी किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Republic Day Parade
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!