Bhopal Cheating News: कोलार में फिर मेडिकल वाले को बनाया निशाना 

Share

Bhopal Cheating News: छह महीने के भीतर शातिर जालसाज ने दूसरे दुकानदार से की ठगी की वारदात, भारत पे एप अपडेट करने के नाम पर दिया झांसा

Bhopal Cheating News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। यदि आप दुकानदार हैं तो यह आपसे जुड़ी खबर है। दरअसल, शहर में एक शातिर जालसाज घुम रहा है। वह दुकानों में जाता है और आॅनलाइन पेमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले एप को अपडेट करने का झांसा देता है। फिर दुकान मालिक के खाते से रकम निकाल ले जाता है। ताजा घटना भोपाल (Bhopal Cheating News) सिटी के कोलार इलाके में हुई है। जिसमें मेडिकल दुकान के मालिक के खाते से 90 हजार रूपए निकाल लिए गए है। इसी तरह की वारदात कुछ महीने पहले कोलार में ही हुई है। अभी तक वह मामला पुलिस सुलझा नहीं सकी है। अब इस घटना ने पुलिस इंतजामों की कलई खोल दी है।

कंपनी का कर्मचारी बनकर पहुंचा

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की अपरान्ह चार बजे 678/22 धारा 420 जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत गेहूंखेड़ा निवासी 34 वर्षीय ललित गौड (Lalit Gaud) ने दर्ज कराई है। उनकी  घर के नजदीक ही ललित मेडिकल स्टोर (Lalit Medical Store) है। घटना 17 जून की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। दुकान पर भारत पे का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति पहुंचा था। उसने ललित गौड से साफ्टवेयर अपडेट कराने का झांसा दिया। आरोपी ने स्कैन किया फिर एक ओटीपी आया। जिसके बाद खाते से 90 हजार 200 रूपए निकल गए। इस संबंध में थाने के अलावा सायबर क्राइम में भी शिकायत की गई थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अब प्रकरण दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कोलार इलाके में एक अन्य मेडिकल संचालक को इसी तरह का झांसा देकर खाता खाली कर दिया था। यह मामला अभी तक पुलिस सुलझा नहीं सकी है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Corona News: थाने के सामने शव रखकर चक्काजाम

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!