Bhopal Property Fraud: कॉलोनाइजर और उसकी पत्नी पर एक ओर जालसाजी का केस

Share

Bhopal Property Fraud: सोसायटी के बेच चुके प्लॉट को अपना बताकर दोबारा बेचा, अलग—अलग बहाने बनाकर ऐंठ लिए साढ़े तीन लाख रूपए, पैसे वापस मांगे तो खाली खाते के तीन बार चेक थमाए, पुलिस ने मामले में एक संदेही को न जाने क्यों दी क्लीनचिट

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कॉलोनाइजर और उसकी पत्नी ने एक परिवार को झांसा देकर साढ़े तीन लाख रूपए ऐंठ लिए। कॉलोनाइजर के रिश्तेदार भोपाल (Bhopal Property Fraud) शहर में करोबारी रसूख रखते हैं। इस कारण परिवार झांसे में आ गया। यह घटना भोपाल शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। यहां आरोपी दंपति ने सोसायटी के एक बेचे हुए प्लॉट को अपना बताकर उसे फिर बेच दिया। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी पति—पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस थाने में भी चल रही है एक जांच

कोलार रोड थाना पुलिस के अनुसार एफआईआर 27 सितंबर को दर्ज की गई है। शिकायत नवंबर, 2022 में हुई थी। जिसकी जांच के बाद प्रकरण 814/23 दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संदीप रमतानी (Sandeep Ramtani) और वर्षा रमतानी (Varsha Ramtani) को बनाया है। हालांकि पीड़ितों ने इस मामले में तीसरा नाम मोहिनी रमतानी (Mohini Ramtani) का भी दिया था। आरोपियों ने बैरागढ़ चीचली में स्थित आकांक्षा गृह निर्माण सोसायटी (Aakansha Grah Nirman Society) में 800 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदने का सौदा किया था। सौदे से पूर्व आरोपियों ने साढ़े तीन लाख रूपए झांसा देकर ऐंठ लिए थे। पीड़ित परिवार सीहोर (Sehore) जिले में स्थित बिलकिसगंज के पीएचई कॉलोनी में रहता है। शिकायत भागवत सिंह जैसवाल (Bhagwat Singh Jaiswal) पिता स्वर्गीय घासीराम जैसवाल, पत्नी किरण जैसवाल (Kiran Jaiswal) और उनके बेटे सत्यम जैसवाल (Satyam Jaiswal) ने संयुक्त रूप से की थी। आरोपी संदीप रमतानी चूना भट्टी स्थित कंफर्ट गार्डन (Comfert Garden) में रहता था। हालांकि वह अब कई मुकदमे दर्ज होने के बाद मकान से गायब है। उसके खिलाफ अयोध्या नगर थाने में भी प्रकरण दर्ज हो चुका है। इसके अलावा एमपी नगर में भी एक शिकायत लंबित है।

ऐसे सामने आया पूरा फर्जीवाड़ा

भागवत सिंह जैसवाल ने पुलिस को बताया कि प्लॉट को वह पत्नी किरण जैसवाल और बेटे सत्यम जैसवाल के नाम पर लेना चाह रहे थे। प्लॉट वर्षा रमतानी के नाम पर बताया गया था। जिसके लिए अगस्त, 2022 में एक एग्रीमेंट हुआ। जिसमें प्लॉट का सौदा (Bhopal Property Fraud) नौ लाख रूपए में तय हुआ। इसके अलावा उस प्लॉट पर मकान बनाने के लिए 12 लाख रूपए का सौदा तय किया गया। एग्रीमेंट के वक्त ही ढ़ाई लाख रूपए दिए गए। जिसमें से 25 हजार रूपए नकद थे। चेक संदीप रमतानी के नाम पर जारी कराया गया। मकान बनाने से पहले के लिए भी 25 हजार रूपए लिए गए। इसके बाद संदीप रमतानी ने बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर 25 हजार रूपए लिए गए। प्लॉट का नामांतरण कराने का बोलकर 50 हजार रूपए फिर ऐंठ लिए। इतनी रकम देने के बाद जब पीड़ित परिवार आकांक्षा गृह निर्माण निदेशक से मिला तो पता चला कि आरोपियों ने वह प्लॉट तो पहले ही बेच दिया है।

रिश्तेदार से दिलाया तीसरा चेक जो बाउंस हुआ

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक चित्र

भागवत सिंह जैसवाल ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वे संदीप रमतानी और उसकी पत्नी वर्षा रमतानी से मुलाकात करने पहुंचे। परिवार चाहता था कि उसी सोसायटी में दूसरा प्लॉट या फिर ली हुई राशि वापस कर दे। आरोपियों ने दो लाख और 75 हजार रूपए का चेक 6 सितंबर, 2022 की तारीख में दिया। दोनों चेक शाहपुरा स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया (Central Bank Of India) का था। फिर दोनों आरोपियों ने चूना भट्टी स्थित पीएनबी बैंक (PNB Bank) का एक चेक दिया वह भी बाउंस हो गया। आरोपियों की लैंडमार्क (Landmark) नाम की एक फर्म है। जिसमें पति—पत्नी के अलावा रिश्तेदार पार्टनर हैं। आरोपियों के आकांक्षा गृह निर्माण सोसायटी में कई प्लॉट थे। आरोपियों ने तीसरा चेक मोहिनी रमतानी से दिलाया। वह उनकी रिश्तेदार है लेकिन वह भी बाउंस हो गया। इसके बाद रकम मांगने पर आरोपियों की तरफ से धमकियां दी जाने लगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!