Bhopal Job Fraud: वन रक्षक बनाने के नाम पर ऐंठ लिए बारह लाख रूपए

Share

Bhopal Job Fraud: भिंड से परीक्षा देने आए दो सगे भाईयों को अपनी जुगाड़ बताकर ऐंठ ली रकम

Bhopal Job Fraud
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। वन रक्षक में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार से बारह लाख रूपए ऐंठने का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal Job Fraud) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी ने तीन किस्त में रकम ली थी। इसमें छह लाख नकद और छह लाख नेट बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर किए गए थे। नौकरी लगाने का सौदा जालसाज ने चौदह लाख रूपए में किया था।

यह बोलकर दिया था भाईयों को झांसा

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में आठ दिन पहले पीड़ित ने आवेदन किया था। जिसकी जांच के बाद 19 जुलाई को 450/23 धारा 420 (जालसाजी का प्रकरण) दर्ज किया गया। शिकायत दिनेश सिंह जाटव (Dinesh Singh Jatav) पिता कृष्ण मुरारी जाटव उम्र 22 साल ने दर्ज कराई। पीड़ित भिंड (Bhind) जिले के देहात थाना क्षेत्र के उदोतपुरा (Udotpura) गांव का रहने वाला है। इस मामले में आरोपी रवि सोनी (Ravi Soni) नाम का एक व्यक्ति है। वह दिनेश सिंह जाटव को भोपाल रेलवे स्टेशन पर मिला था। उस वक्त वह वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर देने आया था। रवि सोनी का कहना था कि वह उसकी नौकरी लगा देगा। इसके बाद आरोपी उसको आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित मकान पर ले गया। उसने बताया था कि वह सतपुड़ा भवन (Satpuda Bhawan) में नौकरी करता है। उसके डायरेक्टर से सीधे कनेक्शन हैं। जिसके जरिए वह पीड़ित के अलावा उसके भाई को वन रक्षक की जॉब दिला देगा। दोनों भाईयों की नौकरी लगाने के एवज में उसने 14 लाख रूपए मांगे।

घर से फरार हुआ जालसाज

Bhopal Job Fraud
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

इसके बाद उसे अप्रैल, 2023 में छह लाख रूपए दिए। उसके बाद अगले महीने तीन अलग—अलग मोबाइल नंबर दिए। जिसमें एक मोबाइल पर तीन लाख रूपए डाले गए। इसके अलावा दो अन्य नंबरों पर दस—दस हजार रूपए दिए थे। दिनेश सिंह जाटव ने बताया कि यह सारी रकम (Bhopal Job Fraud) उसके पिता कृष्ण मुरारी जाटव (Krishna Murari Jatav) की थी। पिता ने प्लॉट बेचा था। जिससे रकम उसको मिली थी। आरोपी को कई किस्त में करीब साढ़े बारह लाख रूपए का उसने भुगतान कर दिया। रकम लेने के बाद आरोपी ने पीड़ित का फोन नंबर उठाना ही बंद कर दिया। पुलिस की टीम को आरोपी आनंद नगर के नजदीक अशोक विहार कॉलोनी (Ashok Vihar Colony) में फिलहाल नहीं मिला। पुलिस रवि सोनी के अलावा तीन नंबरों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft: प्रशासन अकादमी से लाखों रूपए की थैरेपी मशीन चोरी
खबर के लिए ऐसे जुड़े
Bhopal Job Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!