Bhopal News: पुराने मकान मालिक ने की शादीशुदा महिला से अभद्रता

Share

Bhopal News: पति को कमजोर बताकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाता था, कई महीनों से कर रहा था परेशान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। इस मामले के आरोपी के घर पर पीड़िता पहले कभी रहती थी। वह उसको शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाता था।

यह बोलकर करता था परेशान

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार 23 अगस्त की शाम लगभग छह बजे 407/22 धारा 452/354 घर के भीतर घुसकर और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की पीड़िता 30 वर्षीय शादीशुदा महिला है। आरोपी राम बाबू सिंह (Ram Babu Singh) है जिसके मकान में पीड़िता कुछ साल पहले किराए से रहती थी। इसलिए वह उसको पहचानती है। पीड़िता ने बताया कि पति की सरकारी जाॅब लग गई थी। इस कारण उसे सरकारी मकान मिल गया था। उस मकान में आरोपी आकर उससे बोला कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा करने पर उसके बच्चे भी होंगे और वह उसको खुश रखेगा। यह बातें वह कई बार बोल चुका था। तंग आकर पीड़िता ने पति से मदद मांगी और मामला थाने पहुंचा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal Gun Shot: गोली के निकले छर्रे से जख्मी 
Don`t copy text!